जबलपुर में बिक रहा चायनीज लहसुन की शक्ल में जहर, नकली लहसुन किया जब्त
जबलपुर की कृषि उपज मंडी में खाद्य विभाग के छापे के बाद 2 क्विंटल चीनी लहसुन पकड़ा गया है। कृषि उपज मंडी के बाबू सलाम एंड कंपनी में खाद्य अधिकारियों के द्वारा जब छापा मारा गया तो वहां पर 14 बोरियों में रखा हुआ 200 किलो लहसुन जब्त किया गया है। यह चीनी लहसुन जो भारत में साल 2014 से ही बना है प्राकृतिक तरीके से नहीं उगाया जाता बल्कि इसे पैदा करने के लिए भारी मात्रा में केमिकलों का उपयोग किया जाता है और यह नकली लहसुन भी माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। खाद्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया की विभाग को मिली सूचना के बाद यह कार्यवाही की गई है। अब शहर के नागरिकों में भी इस बात को लेकर संशय है कि कहीं उनकी रसोई में भी तो यह नकली लहसुन नहीं है। इस खबर के जरिए आप जानेंगे कि किस तरह से आप नकली लहसुन की पहचान कर सकते हैं।
भारत में बैन हैचीनी लहसुन
बाजार में प्रतिबंधित चीनी लहसुन का धड़ल्ले से व्यापार जारी है, जो 2014 से ही देश में बैन है। इस चीनी लहसुन को उगाने में अत्यधिक मात्रा में केमिकल और पेस्टिसाइड्स का उपयोग किया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। भारतीय भोजन में लहसुन, जिसे "मेजिकल स्पाइस" के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, परंतु चीनी लहसुन का सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
शरीर के लिए नुकसानदायक है चीनी लहसुन
कैसे पहचानें चीनी लहसुन?
अगली बार जब आप बाजार से लहसुन खरीदने जाएं, तो कुछ विशेषताओं का ध्यान रखें।
1. आकार और रंग : चीनी लहसुन का आकार आमतौर पर छोटा और रंग हल्का सफेद या गुलाबी होता है।
2. सुगंध : इसकी सुगंध भारतीय लहसुन की तुलना में हल्की होती है। वहीं भारतीय लहसुन अपनी तेज और तीखी गंध के लिए पहचाना जाता है।
इन विशेषताओं की मदद से आप आसानी से चीनी और भारतीय लहसुन में अंतर कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक