ठगी का अनोखा मामलाः ठग ने भेजा फोटो, बोला-पहचानो कौन और अकाउंट से कट गए रुपए

Sandeep Kumar | Mar 30, 2025, 17:24 IST
jabalpur-online-fraud
जबलपुर में एक व्यापारी को ठगी का शिकार बनाया गया, जहां ठग ने एक फोटो भेजकर व्यापारी के अकाउंट से 2 लाख 10 हजार रुपए चुरा लिए। बैंक से जानकारी मिलने पर व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

जबलपुर शहर में एक व्यापारी प्रदीप कुमार के साथ ऑनलाइन ठगी का अनोखा मामला सामने आया। इस ठगी में ठग ने एक फोटो भेजकर व्यापारी से उसे पहचानने के लिए कहा और इसके बाद उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए। यह मामला स्नेह नगर के एक स्टेशनरी व्यापारी के साथ हुआ।



कैसे हुई ठगी?

ठग ने व्यापारी का फोन हैक किया और उनके बैंक अकाउंट तक पहुंच बनाई। इसके बाद, ठग ने नेट बैंकिंग के माध्यम से व्यापारी के खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। यह सब होते हुए व्यापारी को कुछ भी जानकारी नहीं मिली। इस तरह की ठगी के मामलों में मोबाइल हैकिंग और नेट बैंकिंग का गलत इस्तेमाल मुख्य वजह बन रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए... शेयर ट्रेडिंग एप के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी को ढूंढ रही पुलिस



क्या है पूरा मामला

प्रदीप कुमार के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि एक फोटो भेजा है, जिसे डाउनलोड कर के देखने के लिए कहा। जब प्रदीप कुमार ने फोटो डाउनलोड किया तो उसमें एक वृद्ध व्यक्ति की तस्वीर थी, जिसे उन्होंने नहीं पहचाना। इसके बाद, व्यापारी ने फोन रिसीव नहीं किया और उसे काट दिया।



ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में 2 महीने में 3 बुजुगों से पौने 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, सायबर फ्रॉड के हुए शिकार



हालांकि, बाद में ठग ने लगातार फोन करना शुरू किया। जब प्रदीप कुमार ने फिर से कॉल रिसीव किया और वृद्ध व्यक्ति को पहचानने से इंकार किया, तो तुरंत ही उनके बैंक से मैसेज आए। जिसमें पता चला कि पीड़ित के खाते से 2 लाख 10 हजार रुपए चुरा लिए गए। इस पर व्यापारी ने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया, और पता चला कि पैसे एक संदिग्ध खाते में भेजे गए थे।



ये खबर भी पढ़िए... लुटेरी दुल्हन ने प्यार में फंसाकर शादियां की... दहेज एक्ट में माल ऐंठा



साइबर सेल में शिकायत

बैंक से जानकारी मिलने पर व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। व्यापारी के खाते से पैसा तब ट्रांसफर किया गया था, जब ठग ने उनके फोन को हैक कर लिया और बैंक के नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया। हैदराबाद के एक बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के बाद एटीएम से निकाले गए।



ये खबर भी पढ़िए... पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने वीडियो जारी कर कहा-अब और नहीं सह सकता







Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • online fraud
  • ठगी
  • साइबर ठगी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news