पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने वीडियो जारी कर कहा-अब और नहीं सह सकता
Neel Tiwari | Updated:
mp news jabalpur
जबलपुर के निर्भय नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय आनंद दुबे ने अपनी पत्नी पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद, आनंद अचानक गायब हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
जबलपुर शहर के निर्भय नगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 29 साल के आनंद दुबे, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था उसने 25 मार्च को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में आनंद काफी भावुक नजर आ रहा था और उसकी आवाज में दर्द साफ झलक रहा था। वीडियो भेजने के कुछ ही घंटों बाद वह अचानक गायब हो गया। इस घटना ने पुलिस और स्थानीय लोगों को चौंका दिया है।
अपनी पत्नी पर उसने आरोप लगाया कि वह छोटी-छोटी बातों में लड़ाई झगड़ा करती है और उसके ऊपर हाथ तक उठती है, वही लड़ाई झगड़े पर आनंद के द्वारा यदि कुछ किया जाता है तो वह उसका वीडियो बनाकर झूठे केस में उलझाने की धमकी देती है। आनंद ने वीडियो के आखिरी में कहा कि कि वह अपना घर परिवार रिश्तेदार और शहर छोड़ कर दूर जा रहा है और यदि उसे ढूंढने की कोशिश की गई तो वह मरा हुआ मिलेगा। यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अंदेशा जताया कि आनंद ने कोई बड़ा कदम उठा लिया होगा।
वीडियो वायरल होने के बाद जब आनंद का कोई पता नहीं चला, तो उसके परिजनों ने आधारताल थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आनन-फानन में मामले की जांच शुरू की। आनंद की तलाश में कई इलाकों में खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस के मुताबिक, आनंद के इस तरह अचानक गायब होने से यह आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि, अभी तक आनंद का कोई शव या अन्य प्रमाण नहीं मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस इस मामले में आनंद के कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि उसके अंतिम ठिकाने का पता लगाया जा सके।
आश्चर्यजनक रूप से, इस घटना के ठीक दो दिन बाद आनंद की पत्नी भी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। पुलिस के अनुसार, जब वीडियो वायरल हुआ और पुलिस आनंद की तलाश में जुटी, तभी उसकी पत्नी भी घर से गायब हो गई। उसके परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वह अचानक कहां चली गई? क्या वह खुद किसी डर की वजह से गायब हुई है, या फिर यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और उसके कॉल रिकॉर्ड और गतिविधियों का भी विश्लेषण कर रही है।
यह भी पढ़ें: MP में खौफनाक वारदात, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को कार से कुचला, दूर तक घसीटा
इस पूरे मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। एक कयास यह है कि आनंद सच में प्रताड़ित था और उसने सच में खुद को नुकसान पहुंचा लिया है। वहीं दूसरी ओर यह भी आशंका है कि वह खुद कहीं छिप गया है। सबसे अहम सवाल यह है कि आनंद की पत्नी आखिर कहां है? पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाने का दावा कर रही है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं और पूरे शहर में इस मामले की चर्चा हो रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा।
यह भी पढ़ें: पत्नी के चार बॉयफ्रेंड, डरा हुआ पति धरने पर बैठा, CM मोहन यादव से लगाई ये गुहार
thesootr links
पति का दर्द भरा वीडियो वायरल
आनंद ने यह वीडियो अपने जीजा को भेजा था, जिसमें उसने कहा कि वह अब अपनी पत्नी की प्रताड़ना और हिंसा को और अधिक सहन नहीं कर सकता। वीडियो में वह फूट-फूट कर रोते हुए यह बताता दिख रहा है कि किस तरह उसकी पत्नी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। वीडियो में आनंद यह भी कहता सुनाई दिया कि उसकी जिंदगी अब पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। आनंद ने वीडियो बनाते हुए बताया कि घरेलू हिंसा का शिकार सिर्फ महिलाएं नहीं होती बल्कि पुरुष भी होते हैं।
झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है पत्नी
कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पत्नी भी हुई लापता
यह भी पढ़ें: MP में खौफनाक वारदात, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को कार से कुचला, दूर तक घसीटा
आनंद या पत्नी के मिलने पर ही खुलेगा राज
यह भी पढ़ें: पत्नी के चार बॉयफ्रेंड, डरा हुआ पति धरने पर बैठा, CM मोहन यादव से लगाई ये गुहार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
By Umeshwari Baghel
इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव
By Jageshwar Prasad
18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार
By VINAY VERMA
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज
By The Sootr
16 करोड़ के पौधरोपण घोटाले पर विधायक के आरोपों की खुली पोल? तीन साल की परियोजना में अब तक सिर्फ 2.42 करोड़ का भुगतान, वेंडर निकला कांग्रेसी नेता
By VINAY VERMA
किसी की औकात नहीं जो मुझे टिकट दे, चुनाव लड़ने का फैसला मैं खुद करती हूं-उमा भारती के तीखे तेवर
By Aman Vaishnav
बैलाडीला के पहाड़ में फिर तबाही का खतरा, 3 किमी तक दरारें, 30 हेक्टेयर जंगल पर संकट
By Arun Tiwari