MP में खौफनाक वारदात, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को कार से कुचला, दूर तक घसीटा
Vikram Jain | Mar 27, 2025, 24:41 IST
gwalior husband crushed by car by lover
ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, तो प्रेमी ने उसे कार से कुचलकर मारने की कोशिश की। अब पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
मेरठ में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल द्वारा पति सौरभ की बेरहमी से हत्या के मामले ने सभी को झकझोर दिया है। दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब ग्वालियर में भी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति को उसकी पत्नी के प्रेमी ने कार से कुचल दिया। यह सब तब हुआ जब पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। हालांकि पति की किस्मत अच्छी थी उसकी जान बच गई है। यह दिल दहला देने वाली यह घटना सीसीटीवी कैद हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, आरोपी प्रेमी और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पत्नी के प्रेमी ने
मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस के बाद ग्वालियर से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने की जान लेने की कोशिश की। पत्नी रजनी के प्रेमी ने पति अनिल के ऊपर कार चढ़ा दी, किस्मत अच्छी थी पति की जान बच गई है। उसे पीठ और हाथ पैरों में चोटें आई है। यह घटना सीसीटीवी कैद हो गई। अनिल ने पत्नी रजनी को आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। अब जानलेवा हमले के बाद पति ने पुलिस से शिकायत की है।
ये खबर भी पढ़ें...
मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज
ग्वालियर में सीसीटीवी वीडियो लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे अनिल पाल ने आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की नीयत से कार से कुचलकर मार डालने की साजिश रची थी। आगे बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले रजनी से हुई थी, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में खटास आ चुकी थी। उनके तीन बच्चे हैं लेकिन रजनी से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। रजनी मायके में अधिक समय बिताती थी और उसका एक पड़ोसी मंगल सिंह के साथ अफेयर था। कई बार समझाने के बाद भी रजनी अपनी बातों से मुकर जाती थी। अनिल को शक हुआ, तो उसने अपनी पत्नी की गतिविधियों की जांच शुरू की।
पति अनिल ने बताया कि 20 मार्च को रजनी पेट दर्द और इलाज कराने का बहाना बनाकर घर से निकली, इसके पत्नी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई और वह झांसी रोड बस स्टैंड पर जाकर इंतजार करने लगा। शाम को रजनी मंगल सिंह के साथ कार से आई। जैसे ही रजनी कार से उतरी, अनिल कार के सामने खड़ा हो गया, लेकिन मंगल सिंह ने कार को रोकने के बजाय अनिल को कुचल दिया और उसे घसीटते हुए ले गया।
ये खबर भी पढ़ें...
नवजात के इलाज के नाम पर लूट, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी महंगे इंजेक्शन खरीदने को किया मजबूर
पति अनिल पर कार चढ़ाने की पूरी घटना बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अनिल कार के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन कार चला रहा प्रेमी मंगल सिंह ने कार को उसे कुचलते हुए घसीटते हुए भाग लिया। इस वीडियो से घटना की भयावहता का पता चलता है।
घटना के बाद अनिल ने आरोप लगाया कि 21 मार्च को रजनी घर से दो लाख रुपए और जेवर लेकर मंगल सिंह के साथ भाग गई थी। उसने इस मामले की शिकायत हेल्पलाइन 181 पर की थी। हालांकि, 25 मार्च को रजनी वापस घर लौट आई, लेकिन अब वह मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने अनिल की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और आरोपी प्रेमी मंगल सिंह और पत्नी रजनी के खिलाफ जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह का विवादित बयान, साधु-संतों को बताया सांड
कर्मचारी को प्रमोट करने के बजाय फिर से अदालत पहुंचा नगर निगम, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगा दिया जुर्माना
ग्वालियर न्यूज | Gwalior News | क्राइम न्यूज | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज | बॉयफ्रेंड | प्रेम प्रसंग का मामला | मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस
पत्नी के प्रेमी ने पति को कार से कुचला
ये खबर भी पढ़ें...
मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज
पड़ोसी के साथ पत्नी का अफेयर
रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पति पर हमला
ये खबर भी पढ़ें...
नवजात के इलाज के नाम पर लूट, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी महंगे इंजेक्शन खरीदने को किया मजबूर
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मामले में शिकायत, पुलिस से शुरू की जांच
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह का विवादित बयान, साधु-संतों को बताया सांड
कर्मचारी को प्रमोट करने के बजाय फिर से अदालत पहुंचा नगर निगम, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगा दिया जुर्माना
ग्वालियर न्यूज | Gwalior News | क्राइम न्यूज | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज | बॉयफ्रेंड | प्रेम प्रसंग का मामला | मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih