mp news gwalior
पत्नी के चार बॉयफ्रेंड, डरा हुआ पति धरने पर बैठा, CM मोहन यादव से लगाई ये गुहार
Rohit Sahu | Mar 28, 2025, 16:20 IST
gwalior news mp
ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा जताया है। उसने सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के जनकपुरी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति, अमित कुमार सेन ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से अपनी जान को खतरा बताया है। अमित का कहना है कि उसकी पत्नी के चार बॉयफ्रेंड हैं और वह वर्तमान में एक बॉयफ्रेंड, राहुल बाथम, के साथ लिव-इन में रह रही है। अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
पीड़ित अमित ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जनकगंज पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। निराश होकर, उसने ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरना दिया और उनसे मदद की अपील की। अमित का कहना है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने पहले उसके बड़े बेटे हर्ष की हत्या करवा दी थी और अब वे उसके छोटे बेटे को लेकर साथ रह रहे हैं।
![mp news gwalior]()
वहीं, जनकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन अगर पहले शिकायत दर्ज कराई गई होगी तो उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी। प्रभारी ने यह भी कहा है कि युवक की शिकायत पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में
यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज
thesootr links
मेरठ कांड से डरा अमित
अमित ने मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उसे डर है कि उसके साथ भी वैसी ही घटना हो सकती है। मेरठ में सौरभ की हत्या कर उसके शव को ड्रम में छिपाया गया था, जिसे ड्रम कांड के नाम से जाना जाता है। अमित को आशंका है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच सकते हैं।
सीएम से लगा रहा मदद की गुहार
पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार
यह भी पढ़ें:सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में
यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih