सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में

Raj Singh | Mar 27, 2025, 13:56 IST
Share
धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री

मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या की साजिश रची। इस पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वारदात को निंदनीय बताया और चुटकी लेते हुए कहा कि भारत में नीला ड्रम वायरल है। बहुत से पति सदमे में हैं।

सौरभ हत्याकांड पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

दरअसल, बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ में अपनी हनुमंत कथा का शुभारंभ किया। पांच दिवसीय इस कथा का आयोजन जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मैदान में हो रहा है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "वर्तमान समय में परिवार की संरचना कमजोर हो रही है, पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, और प्यार के नाम पर विवाहित पुरुष और महिलाएं अपने परिवारों को तोड़ने की साजिशें कर रहे हैं। यह सब संस्कारों और सही पालन-पोषण की कमी के कारण हो रहा है।" शास्त्री ने यह भी कहा, "नीला ड्रम के वायरल होने से कई पति सदमे में हैं, लेकिन भगवान की कृपा से मेरी शादी नहीं हुई है।
ये भी खबर पढ़ें... बागेश्वर धाम में होली की धूम, बुंदेली फाग पर जमकर झूमे धीरेंद्र शास्त्री, भक्तों संग मनाया रंगोत्सव

हिंदू राष्ट्र बनाने की संकल्प

इसके अलावा उन्होंने कहा, "हिंदू राष्ट्र में सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होगा, और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलेगा। हिंदू राष्ट्र में जातिवाद और भेदभाव का कोई स्थान नहीं होगा।" उन्होंने भारतीय समाज को एकजुट करने के लिए दिल्ली से वृंदावन तक एक पदयात्रा का आयोजन करने का भी संकल्प लिया।

औरंगजेब-राणा सांगा विवाद पर शास्त्री का बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने औरंगजेब और राणा सांगा के विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन लोगों को अपनी बुद्धि की शुद्धि करनी चाहिए जो इन ऐतिहासिक घटनाओं पर अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब को महान नहीं माना जा सकता और विदेशी आक्रमणकारियों के नामों को मिटाना जरूरी है।

ये भी खबर पढ़ें... ऐसे बाबाओं को हम बंदर कहते हैं, धीरेंद्र शास्त्री पर क्यों भड़के सांसद पप्पू यादव ?

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का देश को जोड़ने का आह्वान

शास्त्री ने देश में बढ़ रही राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब शांति की बजाय क्रांति की जरूरत है और भारत को जोड़ने की जरूरत है, न कि तोड़ने की। उन्होंने संभल मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस मुद्दे पर भी सक्रिय रूप से कदम उठाए जाएं।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • उत्तर प्रदेश न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • मेरठ क्राइम न्यूज
  • मेरठ न्यूज
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?

By Atul Dwivedi

कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट
MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में

By Sandeep Kumar

MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में
राजस्थान में दिवाली के बाद 2400 पदों पर होगी भर्ती: 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिवाली के बाद 2400 पदों पर होगी भर्ती: 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; जानें पूरी डिटेल
दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा जहरीली, भिवाड़ी में AQI 343; कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा