इंदौर में 2 महीने में 3 बुजुगों से पौने 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, सायबर फ्रॉड के हुए शिकार

Vishwanath Singh | Mar 30, 2025, 10:29 IST
Share
The Sootr
The Sootr

क्राइम ब्रांच में बैंक अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगी का एक और मामला सामने आया है। इसमें ठग ने खुद को एक्सिस बैंक का अफसर बताते हुए 85 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर को वीडियो कॉल किया।

इंदौर के बुजुर्ग अब ऑनलाइन ठगों का आसान शिकार बनते जा रहे हैं। इसमें पिछले दो महीने में ही पौने 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि वे गंवा चुके हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को फिर सामने आया। इसमें एक्सिस बैंक का अफसर बन एक बुजुर्ग का केवायसी अपडेट कराने के नाम पर ठगाें ने उनके खाते से 5 लाख 36 हजार रुपए उड़ा दिए। उन्हें इस ठगी का पता तब लगा जबकि उनके खाते से पैसे निकल गए।

बैंक अफसर बनकर किया था कॉल

क्राइम ब्रांच में बैंक अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगी का एक और मामला सामने आया है। इसमें ठग ने खुद को एक्सिस बैंक का अफसर बताते हुए 85 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर को वीडियो कॉल किया। इसके बाद ठग ने उनके व पत्नी के नाम की जानकारी देकर बैंक खाते में केवायसी अपडेट करने का कहा।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला

एपीके फाइल खोली और हैक हो गया फोन

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में बजरंग दल शौर्य कुंभ में बजरंगियों ने लिया हिंदू परिवार में तीन बच्चे करने का संकल्प

एसबीआई इंश्योरेंस अफसर बनकर करते थे बात

गौरतलब है कि पूर्व में सायबर अपराधियों ने 67 वर्षीय महिला से 96 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अफसर बनकर उनसे बात करते थे। महिला भी बिना पड़ताल किए दो साल तक ठगों के खातों में रुपए जमा करवाती रही। रविवार को उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने घटना की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करवाई है।

यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा

एक अन्य रिटायर्ड प्रोफेसर से भी हो चुकी है ठगी

इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व शहर के एक रिटायर्ड प्रिंसीपल ने सायबर ठगी का शिकार होकर अपनी जीवनभर की पूंजी गंवा दी है। उन्हें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने का झांसा दिया गया था। इस पर उन्होंने भरोसा करते हुए 1 करोड़ 70 लाख रूपए ठगोरों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इस राशि को उन्होंने ठगोरों के बताए हुए नौ खाताें में ट्रांसफर कर दिया था। ऐसा करने को लेकर उन्हें ना केवल बैक मैनेजर व एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी खूब समझाया, लेकिन वे नहीं माने और सारी रकम गंवा बैठे। अब पुलिस उन ठगोरों के अकाउंट की पड़ताल कर रही है। बताया गया कि वे खाते किराए पर लिए गए थे और पड़ोसी राज्यों से ऑपरेट हो रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में सबसे महंगा शो होगा अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट, 15 करोड़ के बिकेंगे टिकट

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Crime Branch
  • Bank
  • froud
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी

By Sandeep Kumar

एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

By The Sootr

खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
जूली और डोटासरा का आरोप,अफसरों से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही है सरकार

By Mukesh Sharma

जूली और डोटासरा का आरोप,अफसरों से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही है सरकार
Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी
आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल

By Arun Tiwari

आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।