जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और स्टॉपेज

Vikram Jain | Feb 08, 2025, 20:10 IST
jabalpur raipur vande bharat train operation
यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए रेलवे ने कई बड़े बदलाव किए हैं। यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अब जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। जिसको लेकर इंटरनल नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही जबलपुर से छत्तीसगढ़ के रायपुर तक एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है। यह ट्रेन जबलपुर से गोंदिया होते हुए रायपुर तक जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस को हफ्ते में छह दिन चलाने की योजना है। रेलवे ने इसके संचालन से संबंधित इंटरनल नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिससे यह पता चला है कि इस एक्सप्रेस का किन-किन स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा।



दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। यात्रियों की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी है।



करीब 7 घंटे में पूरा होगा सफर

वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से रायपुर के बीच 410 किमी की दूरी को महज सात घंटे में तय करेगी। रेलवे ने जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन के निर्माण के बाद इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। यह ट्रेन जबलपुर और रायपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद होगी क्योंकि अब तक इस रूट पर केवल अमरकंटक एक्सप्रेस थी जो कटनी होते हुए चलती है।



ये खबर भी पढ़ें..



यात्रियों के लिए जरूरी खबर! वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव, अब नर्मदापुरम भी होगा स्टॉपेज



स्टॉपेज की जानकारी

नोटिफिकेशन के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का संचालन सुबह 5 बजे जबलपुर से शुरू होगा, और यह कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें प्रमुख स्टॉपेज होंगे:



मदन महल - 5:12 बजे


कछपुरा - 5:26 बजे


नैनपुर - 6:49 बजे


बालाघाट - 8:08 बजे


गोंदिया - 9:10 बजे


राजनांदगांव - 10:24 बजे


दुर्ग - 11:12 बजे


रायपुर - 11:55 बजे



वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और रात 8:15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा के दौरान स्टॉपेज होंगे -



दुर्ग - 2:10 बजे


राजनांदगांव - 2:29 बजे


गोंदिया - 3:55 बजे


बालाघाट - 4:29 बजे


नैनपुर - 5:44 बजे


कछपुरा - 6:09 बजे


मदन महल - 6:20 बजे


जबलपुर - 8:15 बजे



ये खबर भी पढ़ें..



जल्द 180 की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, ट्रायल रन पूरा, हरी झंडी का इंतजार



200 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा



खिरकिया स्टेशन पर 6 महीने के लिए बढ़ा इन ट्रेनों का स्टॉपेज, देखें लिस्ट



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • Vande Bharat train
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रायपुर रेलवे न्यूज
  • जबलपुर रेलवे न्यूज