यात्रियों के लिए जरूरी खबर! वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव, अब नर्मदापुरम भी होगा स्टॉपेज

Manish Kumar | Published:
Share
Vande Bharat Express
Vande Bharat Express

रेलवे ने इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया है। 10 फरवरी से यह ट्रेन नर्मदापुरम स्टेशन पर रुकेगी। भोपाल और इटारसी में भी नए समय के अनुसार ट्रेन का संचालन होगा।

रेलवे प्रशासन ने इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के संचालन समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 10 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के मुताबक, रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब इस ट्रेन को नर्मदापुरम स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया गया है। इस बदलाव की वजह से ही इटारसी और भोपाल में भी इस ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

इटारसी-भोपाल में इस समय आएगी ट्रेन

इटारसी में यह होगा टाइम

20911 वंदे भारत एक्सप्रेस : इटारसी जंक्शन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान करेगी।
20912 वंदे भारत एक्सप्रेस : इटारसी में शाम 19:00 बजे पहुंचेगी और 19:05 बजे रवाना होगी।

यह खबर भी पढ़ें...

अमृत भारत स्टेशन योजना : MP के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट

200 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

भोपाल में इस समय आएगी ट्रेन

20912 वंदे भारत एक्सप्रेस अब भोपाल में रात 20:38 बजे पहुंचेगी और 20:43 बजे रवाना होगी।

यात्रा से पहले जरूर लें ट्रेन टाइमिंग का अपडेट

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड टाइम टेबल की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या संबंधित स्टेशन से जरूर लें।

इस परिवर्तन का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। नए ठहराव और समय बदलाव से यात्रियों को अधिक सहूलियत होगी।

यह खबर भी पढ़ें...

MP में इस स्टेशन पर भी होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

खुशखबरी...MP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, अभी चल रहा ट्रायल



FAQ

  1. वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव कब से लागू होगा?
    यह बदलाव 10 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा।
  2. कौन-कौन से स्टेशन पर समय में संशोधन हुआ है?
    इटारसी और भोपाल स्टेशन के समय में बदलाव किया गया है।
  3. इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया समय क्या है?
    इटारसी में 20911 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी।


Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • narmadapuram
  • RAILWAY
  • Itarsi
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • रेलवे
  • टाइम टेबल
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल