जबलपुर मर्डर : बलात्कार मामले से बचने कर दी दो हत्याएं, फिर भी लगा रेप का केस
Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2024, 19:10 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के जबलपुर में मिलेनियम कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुकुल पर हत्याओं में उसकी बराबर की साथी रही नाबालिग का बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया।
नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर मर्डर : सिविल लाइन स्थित मिलेनियम कॉलोनी में 14 मार्च की रात सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को नाबालिग और उसके प्रेमी मुकुल ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस से फरार रहने के दौरान मुकुल ने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे जिसके कारण अब उसे पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
नाबालिक लड़की के पिता राजकुमार और 8 साल के भाई तनिष्क की हत्या की मुख्य वजह यही थी कि नाबालिग के पिता ने मुकुल को किशोरी के बलात्कार के मामले में जेल भिजवा दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने नाबालिग के पिता को रास्ते से हटा दिया। अब दो हत्याएं करने के बाद और लगभग ढाई महीने तक फरार रहने के बाद मुकुल पर फिर से नाबालिग लड़की के बलात्कार का मामला दर्ज हो गया है। हालांकि, पुलिस की तफ्तीश में यह सामने आया है कि नाबालिग भी अपने पिता और भाई की हत्या में बराबर की साथी थी, लेकिन उसके नाबालिक होने के कारण परिजनों के द्वारा आरोपी मुकुल पर बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद किशोरी का एल्गिन अस्पताल में मुलहजा करने के पश्चात मुकुल पर धारा 376 का एक और मामला कायम कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में मुकुल ने यह कबूल किया है कि उसने जेल से बाहर आने के बाद कुल पांच कत्ल करने की ठानी थी। इसे हमेशा याद रखने के लिए उसने अपने सीने पर एक टैटू भी बनवाया था जिसमें पांच खोपड़ियां नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में नाबालिग के पिता राजकुमार, दोनों को चैटिंग करने से मना करने वाली एक रिश्तेदार सहित पुलिस की सब इंस्पेक्टर और नाबालिग का नाम भी शामिल था।
कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की द्वारा सेक्स के लिए दी कंसेंट मान्य नहीं है। 2012 में आए पॉक्सो यानी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट में सहमति से यौन संबंध की उम्र 18 साल तय की गई है। इस उम्र को 18 से घटाकर 16 साल करने पर लंबे समय से बहस चल रही है। अदालतें भी कई बार साफ कर चुकी हैं पॉक्सो एक्ट का मकसद नाबालिगों को यौन हिंसा से बचाना है, न कि किशोरों के बीच सहमति से बने रोमांटिक संबंधों को अपराध बना देना। हालांकि लॉ कमीशन का कहना है कि सहमति से यौन संबंध बनाने की उम्र 18 से 16 साल नहीं की जानी चाहिए। अगर ऐसा किया गया तो इससे कानून का दुरुपयोग होगा। अब देखना यह होगा कि इस मामले के कोर्ट में जाने पर नाबालिग अपने बयानों पर टिकी रहकर हत्या के मामले में रहम की आस लगाती है या न्यायालय में भी अपने कातिल प्रेमी का साथ देती है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बलात्कार के आरोप से बचने के लिए की हत्याएं

पांच कत्ल का था इरादा
पुलिस की पूछताछ में मुकुल ने यह कबूल किया है कि उसने जेल से बाहर आने के बाद कुल पांच कत्ल करने की ठानी थी। इसे हमेशा याद रखने के लिए उसने अपने सीने पर एक टैटू भी बनवाया था जिसमें पांच खोपड़ियां नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में नाबालिग के पिता राजकुमार, दोनों को चैटिंग करने से मना करने वाली एक रिश्तेदार सहित पुलिस की सब इंस्पेक्टर और नाबालिग का नाम भी शामिल था।
क्या होगा अगर नाबालिग मुकर गई आरोपों से
कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की द्वारा सेक्स के लिए दी कंसेंट मान्य नहीं है। 2012 में आए पॉक्सो यानी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट में सहमति से यौन संबंध की उम्र 18 साल तय की गई है। इस उम्र को 18 से घटाकर 16 साल करने पर लंबे समय से बहस चल रही है। अदालतें भी कई बार साफ कर चुकी हैं पॉक्सो एक्ट का मकसद नाबालिगों को यौन हिंसा से बचाना है, न कि किशोरों के बीच सहमति से बने रोमांटिक संबंधों को अपराध बना देना। हालांकि लॉ कमीशन का कहना है कि सहमति से यौन संबंध बनाने की उम्र 18 से 16 साल नहीं की जानी चाहिए। अगर ऐसा किया गया तो इससे कानून का दुरुपयोग होगा। अब देखना यह होगा कि इस मामले के कोर्ट में जाने पर नाबालिग अपने बयानों पर टिकी रहकर हत्या के मामले में रहम की आस लगाती है या न्यायालय में भी अपने कातिल प्रेमी का साथ देती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari