जन्माष्टमी का त्योहार एक और आदेश दो - सरकारी कर्मचारी मनाएंगे छुट्टी तो शिक्षक जाएंगे स्कूल

Pratibha ranaa | Aug 25, 2024, 09:04 IST
जन्माष्टमी
मध्य प्रदेश में इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 26 अगस्त को स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया है। सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा और मित्रता पर आधारित सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) पर स्कूल खुलने का अनोखा फैसला लिया गया है। 26 अगस्त को राज्यभर में स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) द्वारा निर्देशित किया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की शिक्षा और मित्रता (Friendship) पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इससे पहले सरकार ने जन्माष्टमी के दिन अवकाश (Holiday) घोषित किया था, लेकिन इस बार स्कूल खुलेंगे और धार्मिक-सांस्कृतिक (Religious-Cultural) कार्यक्रम होंगे।



इस बार दो अलग-अलग आदेश जारी

ये खबर भी पढ़िए....रक्षाबंधन के बाद सीएम मोहन यादव ने कर दी एक और छुट्टी, देखें GAD का आदेश



पहले ये आदेश हुआ था जारी...

आदेश 1


अब ये आदेश हुआ जारी...

L;.


सुबह 11 से शाम 5 बजे तक होंगे कार्यक्रम

भोपाल (Bhopal) में सुबह 11 बजे से बरखेड़ी (Barkhedi) से चल समारोह (Procession) प्रारंभ होगा, जो एक्सटॉल कॉलेज (Excellence College), जिंसी चौराहा (Jinsi Chauraha), अहीर मोहल्ला (Ahir Mohalla), शब्बन चौराहा (Shabban Chauraha), लिली टॉकीज (Lily Talkies) से होते हुए जहांगीराबाद (Jahangirabad) में शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) भी शामिल होंगे।



सभी स्कूलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार (District Education Officer NK Ahirwar) ने बताया कि शासन के आदेश का पालन करते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक्सीलेंस स्कूल (Excellence School) के प्रिंसिपल सुधाकर पाराशर (Principal Sudhakar Parashar) ने बताया कि हमने जनप्रतिनिधियों (Public Representatives) को भी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हमीदिया गर्ल्स स्कूल (Hamidia Girls School) की प्रिंसिपल विमला शाह (Principal Vimla Shah) ने कहा कि शासकीय आदेश का पालन करते हुए स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश से रहा है भगवान श्री कृष्ण का गहरा नाता, मथुरा समेत देशभर में 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी



शिक्षक संगठन नाराज

वहीं सरकार के जन्माष्टमी पर छुट्टी के आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार को सभी के लिए एक सामान फैसला लेना चाहिए। जब पूरे प्रदेश के सरकारी कर्मचारी छुट्टी मनाएंगे तो शिक्षक स्कूल जाएंगे। सरकार का ये आदेश गलत है।



कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी

pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें









Tags:
  • School Education Department
  • Janmashtami
  • जन्माष्टमी
  • shri krishna janmashtami
  • Krishna Janmashtami
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • janmashtami 2024 public holiday
  • Krishna Janmashtami 2024
  • Janmashtami school holidays cancelled
  • मप्र जन्माष्टमी पर स्कूल खुलेंगे
  • MP Janmashtami school opening
  • Bhopal District Education Officer