जया किशोरी का पहला कमर्शियल कथा कॉन्सर्ट अधर में, मिलने के लिए रखा था 14 हजार का टिकट

Sanjay Gupta | Feb 07, 2026, 12:28 IST
jaya-kishori
मशहूर कथावाचक जया किशोरी का डिवाइन कॉन्सर्ट फिलहाल टाल दिया गया है। महंगी टिकट और कमर्शियल फॉर्मेट के कारण इंदौर समेत 5 शहरों में होने वाले शो अब नहीं हो पाएंगे।

INDORE. कथावाचक जया किशोरी का पहला कमर्शियल कथा कॉन्सर्ट अधर में लटक गया है। इस कॉन्सर्ट के जरिए जया किशोरी एक नया ट्रेंड लाने वाली थीं। इसमें कथा के दौरान व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए 14 हजार रुपए का अलग से टिकट रखा गया था।



अब इस कॉन्सर्ट को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, महंगी टिकट और कमर्शियल शो होने की वजह से बुकिंग में उतना रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है।



इंदौर सहित पांच शहरों में होना था आयोजन

अब तक कथावाचकों के कार्यक्रम नि:शुल्क होते थे या फिर नाममात्र का शुल्क लिया जाता था। लेकिन जया किशोरी का कॉन्सर्ट एक नया ट्रेंड लेकर आ रहा था। "डिवाइन कॉन्सर्ट" नाम से पांच शहरों में कार्यक्रम होने वाले थे। इसकी शुरुआत 21 फरवरी को इंदौर से होनी थी।



jaya-kishori-commercial-katha-concert

इन शहरों में होने थे आयोजन

जया किशोरी का डिवाइन कॉन्सर्ट (Jaya Kishori Divine Concert) नाम से कथा और भजन का आयोजन इंदौर में 21 फरवरी, फिर जयपुर में 22 फरवरी, लखनऊ में 28 फरवरी, हैदराबाद में 28 मार्च और अहमदाबाद में 29 मार्च को होना था। अब इस शो के टिकट की बुकिंग बंद कर दी गई है। साथ ही, शो को स्थगित करने की जानकारी दी गई है। फिलहाल, नई तारीखें नहीं दी गई हैं।



bf051fb3-d45
8dc3ffac-92d
9170ef6d-cea

मिलने के लिए इस तरह थी टिकट की दरें

जब टिकट बुकिंग शुरू हुई थी, तो टिकट की कीमत 1099 से लेकर 16 हजार 499 रुपए तक थी। आनंद भूमि जोन का टिकट 1099 रुपए, प्रेम रस जोन का 1799 रुपए और भक्ति रस जोन का 2199 रुपए था। अगर भक्ति रस जोन वाले को जया किशोरी से मिलना होता, तो इसके लिए 16 हजार 499 रुपए खर्च करने होते थे।



इसका मतलब ये था कि 14,000 रुपए ज्यादा देने पर भक्ति रस जोन के टिकट धारक उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर सकते थे। इंदौर में ये आयोजन फिनिक्स सिटाडेल मॉल में होना था। कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे से तीन घंटे का रखा गया था। इसमें भजन और आध्यात्मिक बातें शामिल थीं।



ये खबर भी पढ़िए...



कथावाचक से मिलने के 14 हजार रुपए, जया किशोरी के इंदौर कान्सर्ट से नया ट्रेंड, पांच शहरों में होंगे



बाबा बागेश्वर से मिलीं जया किशोरी, फैन्स बोले- खूबसूरत जोड़ी, इंतजार हो गया खत्म



जया किशोरी का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल, ब्रांडेड सनग्लास बना हाइलाइट



मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित, जानें कब से कब तक होंगे टेस्ट



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • जयपुर
  • jaya kishori
  • जया किशोरी
  • हैदराबाद
  • अहमदाबाद
  • लखनऊ
  • Jaya Kishori Divine Concert