JEE Main exam का दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल तक, जानें कब जारी होगी अंतिम मेरिट लिस्ट

The Sootr | Feb 22, 2025, 17:11 IST
सांकेतिक फोटो
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) हर साल जेईई मेन परीक्षा आयोजित करती है, जो इंजीनियरिंग के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए जरूरी है। जेईई मेन 2025 परीक्षा का दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल 2025 तक होगा।

रीना शर्मा विजयवर्गीय@INDORE



राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) हर वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) आयोजित करती है, जो देशभर में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटीज, एनआईटीज, त्रिपल आईटीज और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश के लिए आवश्यक है। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में संचालित की जाती है। जानकारी के मुताबिक साल 2025 में यह परीक्षा (JEE Main EXAM 2025) दो सत्र में होनी है, जिसका पहला सत्र 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित किया जा चुका है और दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा। जानें कैसा रहेगा परीक्षा का प्रारूप



जेईई मेन एग्जाम में होते हैं तीन पेपर

पेपर वन : बीई/बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए (अधिकांश अभ्यर्थी यही परीक्षा देते हैं)



पेपर टू ए : बी आर्च कार्यक्रम में प्रवेश के लिए।



पेपर टू बी : बी प्लानिंग कार्यक्रम के लिए।



ये खबर भी पढ़ें...



NEET UG 2025 : NTA ने टाई-ब्रेकिंग नियम में किया बड़ा बदलाव, अब इस तरह तय होगी रैंक



ये रहेगी प्रश्नों की संख्या

प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न (20 एमसीक्यूएस और 10 संख्यात्मक मूल्य आधारित प्रश्न, जिनमें से किसी भी 5 को हल करना होता है।)



  • कुल प्रश्न : 90
  • अधिकतम अंक : 300
  • समय: 3 घंटे

ये खबर भी पढ़ें...



PM Internship Yojna : दूसरे चरण के आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई



इस तरह होगी चयन प्रक्रिया

  • प्रत्येक सत्र में दिए गए स्कोर में से उच्चतम स्कोर को मान्यता दी जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची अप्रैल सत्र के बाद जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश

  • परीक्षा में बैठने के लिए आधिकारिक प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आवश्यक होगा।
  • एग्जाम पर निर्धारित टाइम से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  • पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें...



MP में 5वीं-8वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा



परीक्षा की तैयारी के सुझाव

  • एनसीईआरटी की पुस्तकों से शुरू करें, विशेषकर गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए।
  • मॉक टेस्ट और पिछले सालों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।
  • टाइम मैनेजमेंट की अभी से ही तैयारी कर लें, ताकि सभी प्रश्नों को हल कर सकें।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सत्र 1 और 2 के लिए जेईई मेन परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। उम्मीदवार इस पृष्ठ पर आईआईटी जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए विस्तृत कार्यक्रम पा सकते हैं। प्राधिकरण ने 1 फरवरी, 2025 को जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार इस पृष्ठ पर आईआईटी जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए विस्तृत कार्यक्रम पा सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



PM Cares Yojna : अब फ्री में करें UPSC जैसी परीक्षाओं की कोचिंग, जानें कैसे उठाएं लाभ





Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • NTA
  • एज्युकेशन
  • जेईई मेन परीक्षा
  • राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
  • JEE Main EXAM 2025
  • जेईई मेन सत्र 2
  • JEE Main Session 2