जीतू पटवारी की कलेक्टर पर विवादित टिप्पणी, कपड़े धोने गए थे संघ दफ्तर, चड्ढी पहन लो

Sanjay Gupta | Jan 09, 2026, 19:23 IST
jitu patwari
जीतू पटवारी ने इंदौर कलेक्टर पर संघ दफ्तर जाने को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पुष्यमित्र भार्गव को असफल महापौर और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है।

INDORE. इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के RSS दफ्तर में जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विवादित टिप्पणी की है। शुक्रवार 9 जनवरी को इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए यह टिप्पणी की गई। वहीं 11 जनवरी की न्याय यात्रा को लेकर आह्वान किया सभी इसमें आएं। वहीं लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।



क्या बोले जीतू पटवारी

पटवारी ने कहा कि प्रशासनिक निष्पक्षता की गारंटी होना चाहिए। कलेक्टर जो कपड़े धोने गए थे, वह बीजेपी के राजनीतिक कार्यालय और संघ के कार्यालय में गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे कार्यालयों को बंद करना चाहिए। कलेक्टर के खिलाफ हर स्तर पर शिकायत करेंगे। संयम से कह रहे हैं कि प्रशासनिक अधिकारी ऐसी हरकत करेगा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता देख रहा है, चुप नहीं बैठेगा। सही समय पर बताएगा उन्हें कि आपको चड्ढी पहनना है तो जाओ पहनो।



collector-sangh-office


ये भी पढ़ें...भागीरथपुरा कांड में अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या केस के परिवाद, लेकिन टेंडर को लेकर तथ्य गलत



क्या है मामला

भागीरथपुरा मामले में स्थिति को समझने के लिए और सरकार व प्रशासन के बीच में तालमेल के लिए संघ के दफ्तर में 7 जनवरी को बैठक हुई थी। इसमें संघ मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहन के साथ कलेक्टर व महापौर भी शामिल हुए थे। यह एक अनौपचारिक बैठक थी, जिसे कांग्रेस ने निशाने पर लिया। कलेक्टर के संघ दफ्तर में जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और आलोचना की।



ये भी पढ़ें...इंदौर भागीरथपुरा कांड में शहर की छवि से लेकर निगम, प्रशासन को डैमेज करने की साजिश की आशंका



निगम में 3700 करोड़ जल, सीवरेज पर खर्च

पटवारी ने कांफ्रेंस में कहा कि 11 जनवरी को न्याय यात्रा निकल रही है। इसमें सभी को आह्वान है कि वह इंदौरियत दिखाएं और इसमें शामिल है। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, आम जन का मुद्दा है। बीते नौ सालों में 56 हजार करोड़ का निगम बजट रहा है। इसमें 3700 करोड़ जल, सीवरेज में खर्च हुए हैं। जब से बीजेपी के महापौर है, तब से अभी तक एक लाख करोड़ खर्च हुए हैं, इतने में नया शहर बन जाता। यह पूरा भ्रष्टाचार का नतीजा है।



ये भी पढ़ें...RSS दफ्तर में प्रांत प्रचारक राजमोहन के साथ इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर शिवम वर्मा की बैठक



ये भी पढ़ें...RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान: BJP को कंट्रोल नहीं करता संघ



महापौर को बताया असफल

पटवारी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने शहर को पढ़ा- लिखा महापौर दिया था। लेकिन वह देश के सबसे असफल महापौर साबित हुए। सभी MIC मेंबर ठेकेदारी में लग गए हैं और जमकर भ्रष्टाचार की लहर चल रही है। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी उषा नायडू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाधय्क्ष विपिन वानखेड़े और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा उपस्थित रहे।





Tags:
  • RSS
  • जीतू पटवारी
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • सज्जन वर्मा
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड