जीतू पटवारी बोले, अब हर जिले में होगी छात्रों की गूंज, बीजेपी को धन्यवाद- उनके कारण पब्लिसिटी हुई

Sanjay Gupta | Sept 20, 2026, 14:05 IST
Share
जीतू पटवारी बोले, अब हर जिले में होगा छात्रों की गूंज
जीतू पटवारी बोले, अब हर जिले में होगा छात्रों की गूंज

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के आयोजन के बाद रविवार, 20 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आयोजन की सफलता के साथ बीजेपी को घेरते हुए उसे धन्यवाद दिया।

इंदौर में राहुल गांधी का पांचवां छात्रों की गूंज का आयोजन 19 सितंबर को हुआ। इसमें उम्मीद से परे भीड़ आई। इस सफलता के बाद गदगद कांग्रेस ने रविवार, 20 सितंबर को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शोभा ओझा, सोनिला मिमरोट, रीना सैतिया, दीपू यादव, अमित चौरसिया व अन्य मौजूद रहे।

पटवारी बोले हर जिले में करेंगे छात्रों की गूंज

पटवारी ने इसमें घोषणा करते हुए कहा कि यह मुद्दा बीजेपी और कांग्रेस का नहीं है। यह छात्र और उनके अभिभावकों का मुद्दा है। अब छात्रों की गूंज का आयोजन हर जिले में होगा। इसमें छात्रों और अभिभावकों से बात कर सरकार को उनकी समस्याएं बताई जाएंगी।

डूसू चुनाव की हार पर यह बोले पटवारी

पटवारी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन जी आंदोलन के बाद भी डूसू चुनाव में एनएसयूआई (NSUI) की हार पर कहा कि यह जीत-हार की बात नहीं है। दिल्ली में हार जाने से क्या हम मुद्दे नहीं उठाएंगे? भ्रष्टाचार होने देंगे? यह छात्रों की गूंज राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, छात्र और अभिभावकों के लिए है।

बीजेपी वाले कहीं सीएम की कुर्सी न खींच लें

पटवारी ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव आयोजन को लेकर आलोचना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मंच पर मिमिक्री के जरिए देश भर की माताओं का अपमान किया गया है। यह गलत प्रचारित किया जा रहा है। किसी के अपमान की भावना से कोई आयोजन नहीं हुआ। बीजेपी को मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

अब सरकार के 800 दिन बचे हैं। सीएम मोहन यादव जी को ध्यान देना चाहिए, दिन कम हो रहे हैं। इसके पहले तो बीजेपी वाले ही कुर्सी खींचने में लगे हैं। कहीं वे दो साल के पहले ही कुर्सी न खींच दें।

पीएससी और व्यापमं घोटाले हो रहे हैं

पटवारी ने कहा कि बीजेपी को छोटी सोच के साथ काम नहीं करना चाहिए। यूनिवर्सिटी में पद खाली पड़े हैं। पटवारी घोटाले की रिपोर्ट ही नहीं दी और भी पीएससी (PSC) तथा व्यापमं (VYAPAM) घोटाले हो रहे हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा में क्या हुआ, यह नहीं बताया जाता है।

बीजेपी को धन्यवाद- उनके कारण पब्लिसिटी हुई

पटवारी ने इस सफल आयोजन को लेकर छात्रों और युवाओं को धन्यवाद दिया और कहा कि बीजेपी के लिए कहूंगा- विनाशकाले विपरीत बुद्धि। विरोध में होर्डिंग्स लगवाए, मंजूरी रोकी, पैसे मांगे और पुलिस से कोचिंग व हॉस्टल संचालकों को डराया। यह इंदौर के संस्कार नहीं हैं। बीजेपी को धन्यवाद, उनके कुकर्म से आयोजन की पब्लिसिटी हुई।

भीड़ पर कोई आंकड़ा नहीं, यह अकल्पनीय थी

वहीं आयोजन में भीड़ को लेकर पटवारी ने कहा कि इस पर कुछ नहीं कहूंगा। आप लोग हिसाब लगा लो, यह अकल्पनीय थी। आयोजन स्थल के साथ ही आसपास की चारों ओर की सड़कों पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी।

आयोजन में एनएसयूआई पदाधिकारी छात्र बने

आयोजन में एनएसयूआई के पदाधिकारियों को छात्र बनाकर लाने के बीजेपी के सवाल पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह बीजेपी की ओछी मानसिकता है। मोदी जी को राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के कारण नींद नहीं आ रही है। वह आयोजन को डैमेज करने के लिए यह आरोप लगा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के बाद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी का क्यों किया धन्यवाद?

दिग्विजय सिंह का क्यों गया पुलिस कमिश्नर के पास फोन, चिंटू ने कैसे राहुल को खतरे में डाला

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को बीजेपी, निगम, प्रशासन, पुलिस ने ही बनाया महाआयोजन

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को बीजेपी ने बताया झूठ, स्क्रिप्टेड था कार्यक्रम

Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • चिंटू चौकसे
  • छात्रों की गूंज
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा