जीतू यादव का इस्तीफा, पार्टी से बाहर करने की थी चेतावनी, पुलिस अब तो करो गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Jan 11, 2025, 12:15 IST
jeetu yadav istifa
पार्टी से सख्ती के आ रहे संकेत और चेतावनी के बीच जीतू ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को वाट्सऐप पर अपना पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और एमआईसी के पद से इस्तीफा दे दिया।

पार्षद कमलेश कालरा के घर पर गुंडे भेजने वाले एमआईसी मेंबर जीतू जाटव (यादव) की कुर्सी चली गई है। पार्टी से सख्ती के आ रहे संकेत और चेतावनी के बीच जीतू ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को वाट्सऐपपर अपना पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और एमआईसी के पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम जीतू ने इसलिए उठाया है ताकि मामला ठंडा किया जा सके और पार्टी निष्कासन जैसी सख्ती नहीं करे। एक बार निष्कासन होता तो आगे के रास्ते बंद होते हैं। चाल यह है कि मामले को अब रफा दफा कराने की कोशिश की जाए और मामला ठंडा होने के बाद फिर अनुकुल स्थितियां देखकर पार्टी में वापस आया जाए। लेकिन इससे जीतू का कांड कम नहीं हो जाता है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस को अब हिम्मत मिलेगी क्योंकि वह अब सत्ताधारी दल बीजेपी में नहीं तो उन्हें आरोपी बनाकर गिरफ्तार करेगी। बता दें कि मामला पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया था, इसके बाद दबाव बना और निष्कासन से बचने के लिए जीतू ने चाल चलते हुए इस्तीफा दे दिया। ताकि मामला ठंडा होने के बाद फिर पार्टी में आ जाए।



यह लिखा इस्तीफा में

thesootr


माननीय श्री वीडी शर्मा जी


अध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा


भोपाल


मान्यवर



सादर आपका


जीतू यादव (जाटव)


पार्षद, MIC सदस्य इंदौर



jeetu yadav resignation letter

जीतू यादव का इस्तीफा नामंजूर, मोदी की नाराजगी से BJP ने पार्टी से बाहर किया



जीतू जाटव के गुंडों ने नाबालिग का प्राइवेट पार्ट खींचा था, कोर्ट ने गंभीर मानकर जेल भेजा



क्या पुलिस अब करेगी गिरफ्तार

अब इस्तीफा के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सीपी संतोष सिंह की पुलिस अब जीतू को एफआईआर में आरोपी बनाकर गंभीर धाराएं लगाएगी और गिरफ्तार करेगी। क्योंकि अभी तक तो पुलिस ने ऐसे कोई संकेत ही नहीं दिए कि वह सख्ती के मूड में भी है। जो गिरफ्तार किए उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। पुलिस रिमांड लेकर अन्य आरोपियों और मुख्य आरोपी जीतू के खिलाफ कोई बयान लेने की कोशिश ही पुलिस ने नहीं की है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • BJP councilor Jitu Yadav
  • बीजेपी पार्षद जीतू यादव
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पार्षद जीतू यादव