14 जुलाई के बाद MP में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई कलेक्टर बदलेंगे, मंत्रालय में भी होगा फेरबदल

Ravi Kant Dixit | Jul 11, 2024, 16:06 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार 13 जुलाई को मुंबई में इन्टरेक्टिव सेशन करने जा रही है। सीएम इसमें शामिल होंगे। 14 जुलाई को इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इसके बाद तबादलों का क्रम शुरू होगा...

BHOPAL. मध्यप्रदेश में जल्द बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी। मुख्यमंत्री सचिवालय यानी सीएमओ ने इसकी तैयारी कर ली है। सीएम डॉ. मोहन यादव की हरीझंडी के बाद तबादला सूची जारी कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार 14 जुलाई के बाद सूबे के एक दर्जन से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदल देगी। मंत्रालय में भी फेरबदल होगा।

लिया जा रहा है जमीनी फीडबैक

अभी सीएम डॉ.मोहन यादव सूबे के सभी विधायकों से वन-टू-वन कर रहे हैं। उनसे जमीनी फीडबैक लिया जा रहा है। इसके बाद 13 जुलाई को मोहन सरकार उद्योगपतियों को रिझाने के लिए मुंबई में इन्टरेक्टिव सेशन करने जा रही है। सीएम इसमें शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 14 जुलाई को इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। लिहाजा, सीएम भी इस कार्यक्रम में रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP ने आबादी के मामले में दुनिया के चार देशों को पीछे छोड़ा, INDIA भी दुनिया में अव्वल

कई जिलों के कलेक्टर बदलेंगे

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से निपटने के बाद सरकार ने तबादलों का क्रम शुरू कर दिया है। दो दिन पहले ही सरकार ने छह आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। अब नंबर मैदानी पोस्टिंग वाले अफसरों का है। 14 जुलाई के बाद एक दर्जन आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी हो जाएगी। इसमें कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर होंगे।

परफॉर्मेंस के आधार पर जारी होगी सूची

प्रदेश भर के एक दर्जन कलेक्टर हटाए जा सकते हैं। इनमें कुछ कलेक्टर 3 साल का कार्यकाल पूरा करने पर हटाए जाएंगे तो कुछ कलेक्टर्स परफॉर्मेंस के आधार पर। हटाए जाने वाले कलेक्टर्स में से कुछ को दूसरा जिला मिलेगा तो कुछ को मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया जाएगा। इसी के साथ 2015 बैच के अफसरों को कलेक्टर बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। अभी 2014 बैच तक के आईएएस कलेक्टर बन पाए हैं।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कलेक्टर
  • मंत्रालय
  • एमपी में प्रशासनिक सर्जरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज