ठगे गए राजकुमार : ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन से 12 लाख की ठगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन राव सिंधिया की कंपनी हायपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के प्रोक्योरमेंट मैनेजर ने फल-सब्जी की खरीद में 12 लाख की धोखाधड़ी की है।

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
एडिट
New Update
महानआर्यमन सिंधिया
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमान ( jyotiraditya scindia son mahanaryaman scindia ) की कंपनी के साथ 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। यह धोखाधड़ी ग्वालियर स्थित (Fraud with mahanaryaman scindia company ) कंपनी के ही प्रोक्योरमेंट मैनेजर ने की है। जिस कंपनी के साथ ठगी हुई है वह महानआर्यमन सिंधिया की हायपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड ( hyper grocers private limited ) कंपनी है। यह कंपनी फल और सब्जियों से जुड़ा व्यापार करती है। कंपनी ने प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता को कंपनी के लिए किसानों और कारोबारियों से फल और सब्जी खरीदने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस खरीद में उसने 12 लाख का गबन कर डाला।

फर्जी फर्म दिखाकर किया गबन

शिवम गुप्ता ने पहले तो किसानों से कम दाम में फल और सब्जियां खरीदी और कंपनी को अधिक दाम दिखाया। इसके बाद श्री श्याम ट्रेडिंग नाम की फर्जी कंपनी से खरीद दिखाकर गबन किया। इस प्रकार उसने कंपनी से कुल 12 लाख की धोखाधड़ी की। यह फर्जी कंपनी भी शिवम द्वारा ही चलाई जाती थी। संदेह होने पर मामले की पूरी जांच की गई जिसमें शिवम गुप्ता ने ठगी करना स्वीकार किया। जनकगंज थाना पुलिस में महानआर्यमन सिंधिया की कंपनी के साथ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया गया है।

उद्यमी हैं महानआर्यमन सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया ( mahanaryaman scindia ) एक उद्यमी हैं। उन्होंने साल 2022 में अपने दोस्त सूर्यांश राणा के साथ MyMandi नाम का स्टार्टअप शुरू किया था। इस स्टार्टअप में स्वयं रतन टाटा ने इंवेस्टमेंट की थी। 2023 में उनके स्टार्टअप ने 1 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया था। MyMandi ताजे फलों और सब्जियों का व्यापार है। यह ऑनलाइन एग्रीगेटर के तौर पर फल और सब्जियां सप्लाई करती है।

thesootr links

 

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमान हायपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड hyper grocers private limited महानआर्यमन सिंधिया की कंपनी के साथ धोखाधड़ी Fraud with mahanaryaman scindia company jyotiraditya scindia son mahanaryaman scindia