नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जन्मदिन पर मेरे पोस्टर मिले तो हटा दे निगम
News In Short
- मंत्री विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर पोस्टरबाजी रोकने का आदेश दिया है।
- निगम को निर्देश दिए कि पोस्टर मिलें तो तुरंत हटाए जाएं।
- कार्यकर्ताओं से सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील की है।
- 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर जन्मदिन मनाया जाएगा।
- इंदौर में पोस्टरबाजी को लेकर पहले भी मुद्दे उठ चुके हैं।
News In Detail
मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपना जन्मदिन अक्षय तृतीया के दिन मनाते हैं। इस बार यह 19 अप्रैल को आ रहा है। बड़े नेताओं के आयोजनों के दौरान इंदौर में भारी संख्या में पोस्टर लगाना आम बात है। वहीं, अब मंत्री ने इन पोस्टरों को लेकर अपने ही विभाग के अधीन आने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
जहां पोस्टर मिलें वहां से तत्काल हटा दें
मंत्री विजयवर्गीय ने इस आदेश की खुद जानकारी देते हुए कहा कि मैंने नगर निगम को निर्देश दिए हैं। मेरे जन्मदिन पर यदि कहीं भी पोस्टर लगे मिलें तो उन्हें तत्काल हटा दें।
वहीं उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए। गौशालाओं में जाकर सेवा करें। शाम को पितृ पर्वत पर भगवान हनुमान की पूजा होगी और प्रसादी वितरण होगा।
नेताओं की पोस्टरबाजी से परेशान है इंदौर
इंदौर में एंट्री गेट हो या कोई भी सार्वजनिक संपत्ति हो, वहां पर पोस्टर लगाना आम बात है। किसी भी आयोजन के दौरान नेताओं के समर्थक और कार्यकर्ता अपना रसूख दिखाने के लिए इंदौर में पोस्टर लगा देते हैं।
निगम भी नेताओं के रुतबे को देखते हुए कार्रवाई नहीं करता है। मंत्री से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला भी कार्यकर्ताओं को पोस्टर लगाने से मना कर चुके हैं। हालांकि समर्थक और कार्यकर्ता नहीं मानते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल नहीं जाउंगा, मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा
सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बैठाया पास में, काफी देर की बात