मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सिंहस्थ के लिए अहम प्रोजेक्ट पर ली बैठक, चंदन नगर में विस्थापन बड़ी चुनौती

Sanjay Gupta | Apr 04, 2026, 18:06 IST
Share
kailash-vijayvargiya-ida-simhastha-project-meeting
Photograph: (the sootr)

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर में अहम बैठक ली। तीन बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस है, जिनमें चंदन नगर ब्रिज, एयरपोर्ट रोड और बड़ा गणपति ब्रिज शामिल हैं। चंदन नगर में विस्थापन सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

News In Short

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आईडीए में सिंहस्थ को लेकर समीक्षा बैठक की।
  • तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम तेज करने के निर्देश दिए गए।
  • चंदन नगर ब्रिज और एयरपोर्ट रोड प्रमुख प्रोजेक्ट हैं।
  • बड़ा गणपति ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा।
  • चंदन नगर क्षेत्र में विस्थापन सबसे बड़ी चुनौती है।

News In Detail

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में एक बार फिर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। इसके पहले उन्होंने 6 मार्च को यहां पर बैठक ली थी। उद्देश्य है कि सिंहस्थ 2028 को लेकर इंदौर के अहम प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो सकें। उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अधिकारी भी मौजूद थे।

fa678804-c0e
fa678804-c0e

तीन अहम प्रोजेक्ट पर नजर

  • मंत्री ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सिंहस्थ को लेकर इंदौर में तीन अहम काम हैं। इसमें दो काम पश्चिमी इंदौर को लेकर हैं। इसमें चंदन नगर (चंद्रशेखर आजाद) चौराहे पर ब्रिज का निर्माण होना है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए हमने आईडीए अधिकारियों को निर्देश दिए थे और अब आईडीए बोर्ड में यह प्रस्ताव पास हो गया है। जरूरत है कि समय पर इसे पूरा किया जाए। इसके लिए टेंडर एक माह में जारी कर दिया जाएगा। इसमें जो व्यवधान आएंगे, उन्हें दूर कर समय पर काम पूरा किया जाना है।
  • दूसरा अहम काम चंदन नगर से एयरपोर्ट तक की मेजर रोड का काम है। इसमें आने वाले अतिक्रमण को हटाना है। इसके लिए पुलिस बल भी लगेगा और सभी विभागों के समन्वय की जरूरत है। इसमें भी निर्देश दिए गए हैं।
  • तीसरा काम बड़ा गणपति पर ब्रिज का है। इसमें यूटिलिटी सर्विस हटाना है, जो बड़ा काम है। साथ ही जल्द ब्रिज का काम शुरू कर यह सभी काम सिंहस्थ के पहले खत्म करना है।

महापौर ने यह दी जानकारी

वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पश्चिमी इंदौर को सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो अहम सौगात दी हैं। इसमें चंदननगर ब्रिज का काम है और दूसरा मेजर रोड एयरपोर्ट का काम है। इसी पर यह बैठक हुई। साथ ही मप्र शासन द्वारा नर्मदा चतुर्थ चरण के ऐतिहासिक काम के लिए निगम को 1600 करोड़ का लोन लेने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए भी हमने सीएम और मंत्री का आभार माना है।

चंदन नगर में विस्थापन बड़ी चुनौती होगी

इसमें सबसे बड़ा काम चंदन नगर से एयरपोर्ट तक की मास्टर रोड का है। इसमें रहवासियों का विरोध है। इसे लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और नेताओं की चिंता भी विस्थापन ही है। इसे लेकर बैठक में भी बात हुई। महापौर ने कहा कि जैसे अन्य जगह पर रहवासी मदद कर रहे हैं, यहां भी करेंगे। टीडीआर नीति और अन्य लाभ जो दिए जाते हैं, वह यहां भी दिए जाएंगे। यह रोड सिंहस्थ और पश्चिमी इंदौर के विकास के लिए अहम है।

मंत्री बोले, आप लुटेरों की प्राइवेट कंपनी

वहीं आम आदमी पार्टी में सांसद राघव चड्ढा विवाद पर मंत्री ने कहा कि यह लुटेरों की संस्था है। जब तक आवंटन बराबर होता है, तब ठीक है और जब गड़बड़ी होती है तो विवाद होते हैं। जब से पार्टी बनी है, तभी से लोग हटते जा रहे हैं। यह कुछ लोगों की प्राइवेट कंपनी बन गई है। वहीं इंदौर में अवैध होर्डिंग्स को लेकर मंत्री ने कहा कि कुछ एड एजेंसियों ने भी इसकी शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी और यदि अनियमितता होगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के पास 1000 करोड़ की एफडी, लेकिन विकास योजनाएं ठप

IDA स्कीम 171 को मुक्त करने का लाएगा प्रस्ताव, ACS की नसीहत- भूमाफियाओं से निपट लेगा प्रशासन

सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन

क्राउड मैनेजमेंट सीखने यूपी जाएंगे एमपी के अफसर, उज्जैन सिंहस्थ 2028 में लागू होगा काशी मॉडल

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • आम आदमी पार्टी
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • सिंहस्थ 2028
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग