मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी के आयोजन पर फिर तंज- बोले रैपर की क्या जरूरत राहुल पर्याप्त

Sanjay Gupta | Sept 15, 2026, 18:34 IST
कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के आयोजन को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर तंज कसा है। यह उनका तीसरा तंज है। इसके पहले भी वह दो बार उनके आयोजन को घेर चुके हैं।

INDORE. लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं। यहां 19 सितंबर को छात्रों की गूंज आयोजन होना है। इस आयोजन में राहुल गांधी के मंच पर आने से पहले रैपर भी परफार्मेंस देंगे। इसके बाद राहुल गांधी करीब एक घंटे मंच पर रहेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। इन्हीं रैपर के परफार्मेंस को लेकर ही मंत्री विजयवर्गीय ने तंज कसा है।



मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज

बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देने के लिए मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में हुई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के आयोजन पर तंज कसा। उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी के आयोजन में रैपर भी आ रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी क्या जरूरत है राहुल गांधी ही पर्याप्त है। इस पर बीजेपी सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक जीतू जिराती, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा सभी ठहाके लगाकर हंसे।



पहले राहुल के सवाल पर कन्नी काटते रहे

इसके पहले विजयवर्गीय ने करीब पांच बार राहुल गांधी के आयोजन को लेकर सवालों को टाल दिया। वह बार-बार बोले कि आज सवाल केवल सेवा संकल्प आयोजन को लेकर। उनके आयोजन पर बात में बात करेंगे. लेकिन आखिरकार वह बोल ही पड़े।



इसके पहले यह दो तंज कसे थे

इसके पहले विजयवर्गीय कार्यक्रम में अधिक पंजीयन को लेकर कहा था कि सर्कस देखने सभी लोग जाना चाहते हैं। वहीं उन्होंने इसके पहले कहा था कि राहुल गांधी के आने से बीजेपी को फायदा होता है।



इन पर कांग्रेस ने ऐसे दिया था जवाब

वहीं मंत्री विजयवर्गीय के तंज पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने कहा था कि राहुल गांधी सर्कस देखने नहीं, बल्कि रिंग मास्टर बनकर जंतुओं को नचाने आ रहे हैं। वहीं बीजेपी को फायदा वाले बयान पर कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने जवाब दिया था कि इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा।



अब कैलाश विजयवर्गीय बोले मैं युवा हूं

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वहीं अब जेन जी प्रभाव के बाद खुद को युवा बताया। इसके पहले वह जुलाई में एक आयोजन के दौरान कह चुके कि अब 70 साल का हो गया हूं सठिया गया हूं। किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है। वहीं मंगलवार को अब मंत्री विजयवर्गीय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीजेपी में ज्यादातर युवा है, हम भी युवा है।



ये भी पढ़ें...

राहुल गांधी की टीम ने ली मप्र के मुद्दों की लिस्ट, बालाघाट, सिंगरौली, छिंदवाड़ा सागर और भागीरथपुरा भी



राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में कांग्रेस को 15-20 हजार युवाओं के आने का अनुमान, पुलिस बैठक में आई बात



मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल गांधी नहीं: सीएम मोहन यादव



राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह







Tags:
  • राहुल गांधी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • शंकर लालवानी
  • जीतू जिराती