मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल गांधी नहीं: सीएम मोहन यादव

Sandeep Kumar | Sept 13, 2026, 22:22 IST
Share
मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल नहीं
मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में राहुल गांधी पर तीखा हमला किया हैं। उन्होंने कहा कि उनका नाम पप्पू है। इसलिए उनका काम भी पप्पू जैसा रहता है। इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो सकती है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने राहुल के कार्यक्रम को छात्रों की गूंज को झूठ की गूंज बताया। सीएम ने राहुल गांधी को पप्पू कहकर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि अमेरिका मोदी की नीतियों की दिशा अपना रहा है, लेकिन राहुल नहीं मान रहे। साथ ही सीएम ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को सरकार की उपलब्धि बताया।

नाम पप्पू, काम भी वैसा ही

मोहन यादव ने आगर-मालवा में एक कार्यक्रम में कांग्रेस को घेरा। उनके निशाने पर सीधे राहुल गांधी थे। सीएम ने कहा कि राहुल झूठ की गूंज लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाम पप्पू है तो काम भी पप्पू जैसा ही होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश हित में कुछ नहीं किया। पार्टी ने केवल बातें बनाई हैं। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार को लेकर भी सवाल उठाए। सीएम का कहना था कि जनता सब कुछ जानती है।

पांच साल में एक बार जनता के बीच

सीएम ने कांग्रेस के चुनावी तरीकों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ते थे। रायबरेली और अमेठी में हार का खतरा बढ़ा तो राहुल वायनाड चले गए। इस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि लोगों ने मजाक में कहा था, समुद्र आ गया वरना ये अरब से चुनाव लड़ लेते। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पांच साल में एक बार ही जनता के बीच जाती है। इसीलिए हर बार नई झूठी बात सामने आती है।

न्यायालय और सेना पर सवाल का आरोप

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग न्यायपालिका पर भी सवाल उठाते हैं। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में न्यायालय सबसे पवित्र संस्थाओं में से एक है। उन्होंने सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने का आरोप भी दोहराया।

ट्रंप का जिक्र कर मोदी नीति की तारीफ

सीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका भी अब मोदी की नीतियों जैसी दिशा में बढ़ रहा है। सीएम के अनुसार यह भारत की बढ़ती ताकत का सबूत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और तकनीक दोनों में भारत आगे निकल रहा है। इसके बावजूद राहुल गांधी इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं, ऐसा सीएम ने कहा।

राहुल गांधी से बोले, माफी मांगकर आओ

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी का मध्यप्रदेश में स्वागत है। उन्होंने कहा कि राहुल को प्रदेश आने की पूरी अनुमति है। लेकिन साथ ही उन्होंने शर्त भी रखी। सीएम ने कहा कि राहुल पहले माफी मांगें, फिर एमपी आएं।

सीएम ने बालाघाट में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लाल सलाम को आखिरी सलाम कह दिया है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जब नक्सलियों ने कांग्रेस सरकार के एक मंत्री की दिनदहाड़े हत्या की थी, तब पार्टी ने क्या किया। सीएम का आरोप था कि इसके लिए आज तक माफी नहीं मांगी गई।

सिंचाई और विकास के दावे

अपने भाषण में सीएम ने राज्य के विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो गया है। सीएम ने इसे बीजेपी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है।

ये भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह

राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच

एमपी में 16 सितंबर को 7500 मेधावी छात्रों को मिलेगी स्कूटी, जानें नियम और शर्ते



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • राजीव गांधी
  • आगर-मालवा
  • छात्रों की गूंज
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार