राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में कांग्रेस को 15-20 हजार युवाओं के आने का अनुमान, पुलिस बैठक में आई बात
Sanjay Gupta | Updated:
छात्रों की गूंज
राहुल गांधी के 19 सितंबर को हो रहे छात्रों की गूंज आयोजन को लेकर भीड़ पर उठ रहे दावों का अब खुलासा हो रहा है। यह खुलासा कांग्रेस पदाधिकारियों और पुलिस के साथ हुई बैठक से हुआ है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 सितंबर को छात्रों की गूंज का आयोजन हो रहा है। आयोजन स्थल को लेकर आई बाधा दूर हो गई है और आईडीए ने 10 लाख के किराए पर रीजनल पार्क के सामने के मैदान को मंजूरी दे दी है।
इस मैदान को कांग्रेस ने भारत जोड़ो मैदान नाम दिया है। आयोजन में अधिक से अधिक पंजीयन को लेकर लगातार कांग्रेस के दावे हो रहे हैं। हाल ही में डेढ़ लाख पंजीयन होने और रिकॉर्ड टूटने का दावा किया गया। लेकिन आयोजन में कितने युवा आ सकते हैं, इसका खुलासा हुआ है।
आयोजन स्थल पर पुलिस विभाग व अन्य विभागों की मंजूरी को लेकर कांग्रेस नेताओं की रविवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं से आने वाली संभावित संख्या को लेकर बात की गई, तो खुद उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 15 से 20 हजार युवा इस आयोजन में आएंगे। हालांकि सरकारी आकलन है कि यह संख्या दस हजार के करीब हो सकती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आयोजन में आने वाली भीड़ और रजिस्ट्रेशन को लेकर औपचारिक बयान दिया है। रविवार को इंदौर में मीडिया से उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कितने हुए इसका खुलासा वह नहीं कर रहे हैं, क्योंकि अभी हमारी आयोजन को लेकर विविध अधिकारियों के साथ बैठक है।
वहीं, यह तय है कि जितने पंजीयन होते हैं, उसका 15 फीसदी खुद अपने आप ही आयोजन में आते हैं। यानी यदि कांग्रेस के 1.50 लाख पंजीयन के दावे को और पटवारी के आकलन को माना जाए, तो यह 22 हजार की संख्या होती है।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आयोजकों के साथ बैठक हुई है। हमने उनसे विविध विभागों के सर्टिफिकेट्स (सिविल वर्क, बिजली, फायर सेफ्टी आदि) मांगे हैं। कार्यक्रम को लेकर अन्य जानकारी कि किस रूट से कितने लोग आएंगे, आने का साधन क्या होगा आदि जानकारी मांगी है।
पुलिस का ध्यान ट्रैफिक, सुरक्षा, महिला सुरक्षा, वीआईपी के सुरक्षा प्रोटोकॉल, मौसम के हिसाब से आयोजन स्थल पर सारी व्यवस्थाएं, एंबुलेंस आदि को लेकर है। इन सभी को जांचा जाएगा और फिर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल गांधी नहीं: सीएम मोहन यादव
राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म
इस मैदान को कांग्रेस ने भारत जोड़ो मैदान नाम दिया है। आयोजन में अधिक से अधिक पंजीयन को लेकर लगातार कांग्रेस के दावे हो रहे हैं। हाल ही में डेढ़ लाख पंजीयन होने और रिकॉर्ड टूटने का दावा किया गया। लेकिन आयोजन में कितने युवा आ सकते हैं, इसका खुलासा हुआ है।
कांग्रेस को 15 से 20 हजार की उम्मीद
खुद पटवारी बोले, 15 फीसदी आते हैं
वहीं, यह तय है कि जितने पंजीयन होते हैं, उसका 15 फीसदी खुद अपने आप ही आयोजन में आते हैं। यानी यदि कांग्रेस के 1.50 लाख पंजीयन के दावे को और पटवारी के आकलन को माना जाए, तो यह 22 हजार की संख्या होती है।
पुलिस ने आयोजकों से मांगी है जानकारी - डीसीपी
पुलिस का ध्यान ट्रैफिक, सुरक्षा, महिला सुरक्षा, वीआईपी के सुरक्षा प्रोटोकॉल, मौसम के हिसाब से आयोजन स्थल पर सारी व्यवस्थाएं, एंबुलेंस आदि को लेकर है। इन सभी को जांचा जाएगा और फिर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल गांधी नहीं: सीएम मोहन यादव
राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
By Ashish Bhardwaj
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
By Umeshwari Baghel
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
By Mukesh Sharma
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
By Jageshwar Prasad
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
By Jageshwar Prasad
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel