कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिर फिसली , बोले- हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद, कांग्रेस ने ली चुटकी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की जुबान एक बार फिर फिसल गई। इंदौर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता कल तक वीडी शर्मा के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, वही आज हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे हैं। यह बयान कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। अब इस पर कांग्रेस नेताओं ने चुटकी ली है।
'इसे डिलीट कर देना...नहीं तो मैं ठीक कर दूंगा'
जुबान फिसलने पर भी कांग्रेस ने ली चुटकी
कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसलने को लेकर भी कांग्रेस ने चुटकी ली। मंत्री विजयवर्गीय के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कई कांग्रेस नेताओं ने लिखा... आखिर दिल की बात जुबान पर आ गई।
कांग्रेस का तंज: पर्ची ही लोकतंत्र है
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कैलाश जी ने स्वीकार किया कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं, पर्ची तंत्र चलता है। भाजपा का नया सार न वोट, न बहस, सीधी पर्ची से आदेश दिया जाता है। हमारे यहां नेता जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज़ से चुने जाते हैं, न कि कमरे में बंद होकर तय किए जाते हैं।
पहले भी फिसली विजयवर्गीय की जुबान
ऐसा पहली बार नहीं है जब मंत्री विजयवर्गीय की जुबान फिसली हो। इसके पहले कई बार उनकी जुबान फिसल चुकी। जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत के लिए एक कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महापौर को विधायक कहकर संबोधित कर दिया था।
7 जुलाई को इंदौर आएंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
7 जुलाई को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का इंदौर दौरा तय किया गया है। हेमंत खंडेलवाल सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। वहां से राऊ विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालते हुए वे आयोजन स्थल सोलारिस गार्डन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में जिले की अन्य विधानसभाओं के 1723 बूथों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
Kailash vijayvargayee | MP News | Hemant Khandelwal | hemant khandelwal bjp | PC Sharma