ज्योति अपहरण हत्याकांड में फैसले की उम्मीद, HC ने रिजर्व किया ऑर्डर
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बहुचर्चित ज्योति अपहरण और हत्या मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह मामला 27 जुलाई 2017 का है, जब ज्योति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके पति पीयूष श्यामदसानी, उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा, अवधेश, रेनू, आशीष, और सोनू को गिरफ्तार किया था। जिला सत्र न्यायालय ने इन सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, आरोपियों ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
क्या था मामला?
'मैं छलांग लगाता हूं, तू रील बना', फिर गहराई से बाहर नहीं आया युवक
हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
6 नवंबर से 23 नवंबर 2024 तक हाईकोर्ट की डबल बेंच ने लगातार इस मामले की सुनवाई की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल तीन आरोपी, मनीषा मखीजा समेत, जमानत पर हैं, जबकि पीयूष और दो अन्य जेल में बंद हैं।
हाई कोर्ट ने नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के परिणाम पर लगाई रोक
ज्योति के परिवार की उम्मीदें
इधर, पीड़िता के पिता शंकर नागदेव का कहना है कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि अगर हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आता है, तो जमानत पर रिहा तीनों आरोपियों को फिर से जेल जाना होगा, और अन्य तीन जेल में ही रहेंगे। शंकर नागदेव ने कहा कि वह लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में होगा और दोषियों को सजा मिलेगी।
FAQ
- ज्योति हत्याकांड क्या है?
2017 में कानपुर में ज्योति का अपहरण कर हत्या की गई थी। - मामले में कितने आरोपी हैं?
इस मामले में कुल 6 आरोपी हैं, जिनमें से तीन जेल में और तीन जमानत पर हैं। - हाईकोर्ट का फैसला कब आएगा?
फैसला सुरक्षित रखा गया है, जल्द ही सुनाया जाएगा। - पीड़िता के पिता का क्या कहना है?
न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। - क्या आरोपियों को फिर से जेल जाना पड़ेगा?
अगर फैसला पीड़िता के पक्ष में रहा, तो जमानत पर रिहा आरोपियों को फिर से जेल जाना होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक