प्रेमी जोड़े के बीच परिवार बन रहा था रोड़ा, तभी कपल ने उठाया ऐसा कदम, सब हो गए दंग

Raj Singh | Mar 24, 2025, 14:29 IST
v
अक्सर प्यार करने वालों के खिलाफ समाज की ओर से विरोध होता है, और यह सिलसिला सदियों से चला आ रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दो प्रेमियों के बीच परिवार एक बड़ी रुकावट बनकर खड़ा था।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दो नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जबलपुर में आत्महत्या कर ली। दोनों की उम्र महज 17-17 साल थी और दोनों घर से बिना बताए भाग गए थे। बता दें कि आत्महत्या करने वाले दोनों नाबालिग उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। वहीं यह घटना गंभीर समस्या और परिवारों के बीच संवाद की कमी को उजागर करती है।



क्या हुआ था 21 और 22 मार्च को?

जबलपुर न्यूज : धान उपार्जन में गायब हुई 22 सौ मीट्रिक टन धान, 22 पर हुई FIR



आखिर क्यों उठाया आत्महत्या का कदम?

खबरों के मुताबिक, लड़का, लड़की से प्यार करता था और दोनों ने मैहर में शादी कर ली थी। लेकिन घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिससे दोनों घर से भाग गए। लड़की ने अपने भाई को फोन पर बताया था, "पापा ने ठीक नहीं किया, आपने मेरे दोस्त के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जबकि मैं अपनी मर्जी से उसके साथ आई हूं।"



पुलिस की कार्रवाई

वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लड़की के पास 38 हजार रुपए और उसका मोबाइल मिला, जबकि लड़के के पास भी उसका मोबाइल था। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की और दोनों परिवारों को सूचित किया।



ये भी खबर पढ़िए... बिछेगी नई रेल लाइन : इटारसी से बुदनी होकर तय होगा जबलपुर-इंदौर का सफर



गुमशुदगी और अपहरण का मामला

बता दें कि लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, और लड़के के पिता ने भी अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे दोनों घर से भाग गए थे।अब यह घटना न केवल एक नाबालिग प्रेमी जोड़े की दुखद मौत की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि रिश्तों को पारिवारिक समझ और संवाद से हल करना बहुत जरूरी है। इस तरह की घटनाएं यह सिखाती हैं कि जब परिवार एक-दूसरे के विचारों और इच्छाओं को समझे, तो ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सकता है।



thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • MP
  • जबलपुर समाचार
  • प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
  • जबलपुर पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • प्रेमी जोड़े