करवा चौथ पर महिलाएं सावधान! साड़ी और फ्री गिफ्ट के नाम पर APK भेज रहे साइबर ठग

Aman Vaishnav | Sept 23, 2026, 11:00 IST
Share
करवा चौथ पर महिलाएं सावधान
करवा चौथ पर महिलाएं सावधान

करवा चौथ के चलते महिलाओं ने साड़ी, गहने और श्रृंगार के सामान की ऑनलाइन खरीदारी तेज कर दी है। साइबर ठग इस खरीदारी का फायदा उठाकर महिलाओं को ठग रहे हैं।

करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को आने वाला है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

बाजारों के साथ-साथ इंटरनेट पर साड़ी, ज्वैलरी और श्रृंगार के सामान की जमकर ऑनलाइन शॉपिंग हो रही है।

त्योहार की इसी हलचल का फायदा उठाने के लिए ऑनलाइन ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ठग सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फर्जी नंबर और भारी छूट वाले विज्ञापन पोस्ट कर रहे हैं।

वे लोगों को फंसाने के लिए वाट्सऐप पर फ्री गिफ्ट और भारी डिस्काउंट के नाम से फाइलें भेज रहे हैं। जैसे ही कोई इन पर क्लिक करता है उसका फोन हैक हो जाता है और खाते से पैसे कट जाते हैं।

जानिए कैसे हो रहा साइबर फ्रॉड

शहर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोगों को बिना कोई पासवर्ड या पिन डाले ही खाते से पैसे कटने का झटका लगा है। पीड़ितों को ऑनलाइन ठगीकी भनक तब लगी जब उनके फोन पर सीधे बैंक का मैसेज आया।

केस 1 (सिटी सेंटर): सिटी सेंटर में रहने वाली पिंकी शर्मा के वाट्सऐप पर दो दिन पहले करवा चौथ स्पेशल साड़ी नाम से एक apk file (apk file fraud) आई थी। उन्होंने साड़ी देखने के लिए जैसे ही फाइल पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 500 रुपए कट गए।

केस 2 (पुरानी छावनी): पुरानी छावनी के रहने वाले रोहित सिंह अपनी पत्नी साधना के लिए करवा चौथ का तोहफा ऑनलाइन खोज रहे थे। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर करवा चौथ फ्री गिफ्ट नाम की फाइल दिखी। उन्होंने इस पर क्लिक किया और तुरंत उनके UPI खाते से 1700 रुपए निकल गए।

केस 3 (शिंदे की छावनी): शिंदे की छावनी की रहने वाली रजनी वर्मा के वाट्सऐप पर भी अनजान नंबर से करवा चौथ स्पेशल साड़ी नाम की फाइल आई थी।

क्लिक करने से ठीक पहले उनकी नजर फाइल के पीछे लिखे APK पर पड़ गई। उन्हें तुरंत शक हुआ और उन्होंने फाइल नहीं खोली, जिससे वे ठगी का शिकार होने से बच गईं।

ऑफर कितना भी बड़ा हो, पहले जांचें

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी बहुत तेजी से बढ़ती है। ठग इसी भीड़ और जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं।

अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें...

अनजान फाइलों से दूरी: वाट्सऐप या मैसेज में किसी भी अनजान नंबर से आई APK फाइल या लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।

सस्ते ऑफर का सच: सोशल मीडिया पर दिखने वाले भारी डिस्काउंटऔर फ्री गिफ्ट के लालच में तुरंत न आएं।

वेबसाइट और सेलर की जांच: कोई भी सामान खरीदने या ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले संबंधित वेबसाइट, विक्रेता और उसके फोन नंबर की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।

सतर्कता ही सुरक्षा: अगर कोई फाइल संदिग्ध लगे, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। रजनी वर्मा की तरह आपकी थोड़ी सी समझदारी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एलपीजी कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, मैसेज और लिंक से हो रहा फ्रॉड

लाड़ली बहना को 1500 की जगह 3000, इस मैसेज पर भूलकर भी न करें भरोसा, नहीं तो...

सिम पोर्ट कराते ही महिला से साइबर ठगी, कस्टमर केयर बनकर उड़ाए दो लाख

इंस्टाग्राम पर 25 अगस्त का सस्पेंस निकला स्कैम! लाखों लोग हुए ठगी का शिकार

Tags:
  • ऑनलाइन ठगी
  • सोशल मीडिया
  • साइबर फ्रॉड
  • करवा चौथ
  • apk file
  • apk file fraud
NEET UG 2026: राजस्थान में MBBS की 1200 से ज्यादा सीटें खाली, भारी फीस बनी बड़ी वजह

By Jyoti Mahender Bhardwaj

NEET UG 2026: राजस्थान में MBBS की 1200 से ज्यादा सीटें खाली, भारी फीस बनी बड़ी वजह
इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे

By Sanjay Gupta

इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे
दांडी से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक: 24 राजनीतिक यात्राओं ने देश में क्या बदला?

By CHAKRESH

दांडी से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक: 24 राजनीतिक यात्राओं ने देश में क्या बदला?
GIB के पुनर्वास कार्यक्रम को लगा झटका, डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़े गए गोडावण का लोमड़ी ने किया शिकार

By Jageshwar prasad

GIB के पुनर्वास कार्यक्रम को लगा झटका, डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़े गए गोडावण का लोमड़ी ने किया शिकार
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी

By Sanjay Gupta

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी
सलूंबर BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, टिकट की पैरवी को लेकर चल रहा है विवाद

By Ashish Bhardwaj

सलूंबर BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, टिकट की पैरवी को लेकर चल रहा है विवाद
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल

By Harrison Masih

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल