सात करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश, राजमहल जैसा सजा इंदौर का मंदिर
Manya Jain | Sept 14, 2026, 12:36 IST
khajrana ganesh mandir ganesh chaturthi
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में उत्सव की धूम है। सात करोड़ के गहनों और विदेशी फूलों से सजे बप्पा का राजसी रूप आकर्षण का केंद्र है। पहले दिन पांच लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। करीब 300 साल पुराने इस मंदिर में गणेश चतुर्थी के पहले दिन भगवान गणेश का राजसी स्वरूप भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
खजराना गणेश को करीब 7 करोड़ रुपए के सोने-चांदी, हीरे और नवरत्नों के आभूषणों से सजाया गया है। पूरे मंदिर को राजमहल की तरह सजाया गया है, जिसके लिए करीब 300 किलो विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया गया है।
खजराना गणेश को क्रिकेटरों और बॉलीवुड सितारों की आस्था का केंद्र भी माना जाता है, इसलिए भक्त उन्हें प्यार से क्रिकेटरों का सुपर सिलेक्टर कहते हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक गणेश उत्सव के पहले दिन 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
हर साल बढ़ रहा है प्रतिमा का आकार
क्रिकेटरों के सिलेक्टर हैं खजराना गणेश
मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। मंदिर की प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक खजराना गणेश के दर्शन करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी अटूट आस्था के चलते यह मंदिर देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में दुनिया की सबसे महंगी प्रसाद की दुकानों में शामिल एक दुकान भी मौजूद है, जो मंदिर के आकर्षण का एक और केंद्र है।
इन क्रिकेटरों की हुई थी टीम में वापसी
यह मान्यता मुख्य रूप से साल 2009 से शुरू हुई थी, जब सुरेश रैना टीम से बाहर चल रहे थे और इंदौर में रणजी मैच के दौरान उन्होंने इस मंदिर में दर्शन किए थे, जिसके तुरंत बाद उनका भारतीय टीम में दोबारा चयन हो गया था। इनके अलावा मोहित शर्मा, पार्थिव पटेल और ईश्वर पांडे जैसे कई अन्य भारतीय क्रिकेटर भी बप्पा के दरबार में मत्था टेक चुके हैं, जिसके बाद इन सभी का सिलेक्शन हुआ था।
ये भी पढ़ें...
भारत ही नहीं, एशिया के इन देशों में भी होती है विघ्नहर्ता गणेश की विशेष पूजा
गणेश चतुर्थी के दिन इन मंत्रों के जाप से दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट
आज बन रहा महासंयोग, एक ही दिन तीज, गणेश उत्सव और सोमवार का संगम
नहीं जानते होंगे हरतालिका तीज से जुड़ी ये कहानी, ऐसे शुरू हुई थी व्रत की परंपरा
मध्यप्रदेश में पेयजल पर संकट, ओंकारेश्वर बांध में 10 साल में सबसे कम पानी, मालवा-निमाड़ के बांध 26 से 73% खाली
By Amresh Kushwaha
MP में अब घर बैठे डाल सकेंगे वोट, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में ई-वोटिंग की तैयारी, जानें किसे मिलेगा फायदा
By Sourabh Bhatnagar
MP के मेडिकल कॉलेजों में बंपर भर्तियों की तैयारी, 27 जिला अस्पतालों में बढ़ेंगे डॉक्टरों के पद; 3000 नर्सों का भी प्रस्ताव
By Amresh Kushwaha
गुंडी गर्ल्स गैंग कर रही गरबा का प्रचार, हाथ में पिस्टल, होठों पर सिगरेट, बिना लड़कियों के पास का क्या मतलब
By Arun Tiwari
आज सेवा संकल्प और जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा रहेगा उनका शेड्यूल
By Kaushiki
महंगे इलाज से मिलेगी मुक्ति: कैंसर की 110 दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, MP में हर साल बढ़ रहे हैं 80 हजार नए मरीज
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में विदाई के बाद भी मानसून का असर, MP में बारिश, CG में सूखा तो राजस्थान में फिर बदलेंगे मौसम
By Amresh Kushwaha