खजराना गणेश मंदिर की दुकानों के लड़्डू गंदगी में बन रहे, कर्मचारी चप्पल पहन घूम रहे
Sanjay Gupta | Sept 14, 2026, 22:58 IST
khajrana-mandir-laddu-food-safety
मप्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर चल रही मुहिम के तहत इंदौर में होटल के साथ ही खजराना गणेश मंदिर परिसर की लड्डू की दुकानों से भी सैंपल जांच में लिए गए। शहर के कई और नामी होटल में भी टीम पहुंची।
Indore. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा जांच जारी है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बनाकर प्रमुख होटलों एवं श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में संचालित प्रसाद विक्रय एवं निर्माण केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया।
श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में संचालित प्रसाद के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के दस काउंटर का निरीक्षण हुआ। इसमें पाया गया कि लाइसेंस सही जगह डिस्प्ले नहीं है। वहीं प्रसाद में उपयोग किए जाने वाले Food Colour की मात्रा अधिक होने पर सैंपल जांच में लिए गए।
पूछताछ में पता चला कि यहां की अधिकाश दुकानों पर दो फैक्टरी से ही लड्डू बनकर सप्लाय होते हैं। इसमें एकदंत प्रसाद भंडार में लड्डू प्रसाद का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जाना पाया गया। फर्श गंदे पाए गए, रॉ मटेरियल का स्टोर व रखरखाव भी व्यवस्थित नहीं पाया गया।
टीम को भालचंद्र प्रसाद भंडार में प्रसाद निर्माण स्थल एवं लड्डू बनाने का स्थान साफ-सुथरा नहीं मिला। फर्श चिपचिपे, तेलयुक्त एवं गंदे पाए गए। कर्मचारी लड्डू निर्माण क्षेत्र में चप्पल पहनकर आते-जाते पाए गए। कर्मचारियों के Medical Fitness Certificates भी प्रस्तुत नहीं किए गए। विभिन्न प्रसाद विक्रेताओं एवं निर्माण प्रतिष्ठानों से मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, मोदक आदि के 8 सैंपल जांच में लिए गए।
इनफिनिटी होटल रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई ठीक मिली। सैंपल जांच में लि गए। एबी रोड के श्रीमाया होटल में किचन ठीक मिला, लेकिन वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट अधूरी थी। यहां भी सैंपल जांच में लिए।
फेयरफील्ड मेरियट में मिले
फेयरफील्ड मेरियट रिंग रोड की जांच में दाल, पनीर, कोकोनट पाउडर के सैंपल जांच में लिए गए। यहां निरीक्षण के दौरान Vegetarian एवं Non-Vegetarian खाद्य पदार्थों का Storage एक साथ पाया गया। लगभग सभी डस्टबिन खुले पाए गए तथा सूखा व गीला कचरा अलग नहीं था। स्टोर रूम में कॉकरोच मिले। रेडी टू ईट फूड ढंककर नहीं रखे गए थे।
वहीं टीम ने रविवार को भी सघन जांच की। इसके तहत विजयनगर के श्री गुरुकृपा रेस्टारेंट में जांच हुई। यहां वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट और कर्चमारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं थे। होटल मशाल (रेड मैपल) में वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं थी। कुछ फूड पैकेट सीलन लगे पाए गए।
इसी तरह सेफ भूपीस किचन, राउ की जांच में भी फूड पैकेट खराब मिले। पंजीबा ढाबा सिलीकॉन सिटी में किचन अव्यवस्थित और गंदा पाया गया। फ्रिज में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक मिला। वेज व नानवेज एक साथ स्टोर मिला।
यह खबरें भी पढ़ें...
रिश्वतखोरी में एमपी की महिलाएं भी पीछे नहीं, इंदौर के आंकड़े चौंकाने वाले
सात करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश, राजमहल जैसा सजा इंदौर का मंदिर
मध्य प्रदेश के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, इंदौर ESIC में निकली 89 पदों की वैकेंसी
दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी, इंदौर के सभी फाइव स्टार होटल में जांच, शेरेटन में मिले कीड़े
कारखानों में गंदगी में लड्डू बन दुकानों में आ रहे
पूछताछ में पता चला कि यहां की अधिकाश दुकानों पर दो फैक्टरी से ही लड्डू बनकर सप्लाय होते हैं। इसमें एकदंत प्रसाद भंडार में लड्डू प्रसाद का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जाना पाया गया। फर्श गंदे पाए गए, रॉ मटेरियल का स्टोर व रखरखाव भी व्यवस्थित नहीं पाया गया।
जहां लड्डू बन रहे वहां कर्मचारी चप्पल पहन घूम रहे
इन होटल में पहुंची टीम
फेयरफील्ड मेरियट में मिले कॉकरोच
इन होटल की भी जांच, यहां मिली गंदगी
इसी तरह सेफ भूपीस किचन, राउ की जांच में भी फूड पैकेट खराब मिले। पंजीबा ढाबा सिलीकॉन सिटी में किचन अव्यवस्थित और गंदा पाया गया। फ्रिज में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक मिला। वेज व नानवेज एक साथ स्टोर मिला।
यह खबरें भी पढ़ें...
रिश्वतखोरी में एमपी की महिलाएं भी पीछे नहीं, इंदौर के आंकड़े चौंकाने वाले
सात करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश, राजमहल जैसा सजा इंदौर का मंदिर
मध्य प्रदेश के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, इंदौर ESIC में निकली 89 पदों की वैकेंसी
दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी, इंदौर के सभी फाइव स्टार होटल में जांच, शेरेटन में मिले कीड़े
मध्यप्रदेश में पेयजल पर संकट, ओंकारेश्वर बांध में 10 साल में सबसे कम पानी, मालवा-निमाड़ के बांध 26 से 73% खाली
By Amresh Kushwaha
MP में अब घर बैठे डाल सकेंगे वोट, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में ई-वोटिंग की तैयारी, जानें किसे मिलेगा फायदा
By Sourabh Bhatnagar
MP के मेडिकल कॉलेजों में बंपर भर्तियों की तैयारी, 27 जिला अस्पतालों में बढ़ेंगे डॉक्टरों के पद; 3000 नर्सों का भी प्रस्ताव
By Amresh Kushwaha
गुंडी गर्ल्स गैंग कर रही गरबा का प्रचार, हाथ में पिस्टल, होठों पर सिगरेट, बिना लड़कियों के पास का क्या मतलब
By Arun Tiwari
आज सेवा संकल्प और जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा रहेगा उनका शेड्यूल
By Kaushiki
महंगे इलाज से मिलेगी मुक्ति: कैंसर की 110 दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, MP में हर साल बढ़ रहे हैं 80 हजार नए मरीज
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में विदाई के बाद भी मानसून का असर, MP में बारिश, CG में सूखा तो राजस्थान में फिर बदलेंगे मौसम
By Amresh Kushwaha