खजुराहो में दलित युवक से मारपीट, ओवरटेक करने पर पुलिस ने थाने ले जाकर पीटा, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच
Deeksha Nandini Mehra | Jul 24, 2024, 11:26 IST
खजुराहो में दलित युवक से मारपीट
खजुराहो में एक सफाई करने वाले दलित युवक को पुलिस ने सिर्फ इसलिए पीटा, क्योंकि उसने पुलिस जीप को ओवरटेक किया था। इस मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए तीन पुलिसकर्मियों को लाइनअटैच कर दिया है।
Dalit Youth Beaten up in Khajuraho : मध्य प्रदेश के खजुराहो में पुलिस द्वारा दलित युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। युवक ने अपनी बुलेट से पुलिस जीप को ओवरटेक कर लिया था। इसकी वजह से पुलिस ने दलित युवक को जबरदस्ती थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा। इस मामले में संबंधित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। यह पूरा मामला खजुराहो के वार्ड क्रमांक सात का है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई। खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने इस मामले की जांच की। दोषी पाए जाने पर एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया। छतरपुर एसपी आगम जैन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई।
ये है पूरा मामला
दरअसल, बीते सप्ताह नगर परिषद में सफाई का काम करने वाला रोहित रोज की तरह जा रहा था। इसी बीच उसने पुलिस की जीप को अपनी बुलेट से ओवरटेक कर दिया। इसके बाद जीप में बैठे पुलिसकर्मियों ने जीप को स्पीड से आगे बढ़ाते हुए पहले तो रोहित का रास्ता रोका। फिर रोहित से बदतमीजी करने लगे। रोहित ने बगावत की तो उसे जबरन जीप में बैठा लिया और थाने ले गए। वहां ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जांच में पीड़ित रोहित के शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
ऐसे सामने आया मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari