हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी
Sandeep Kumar | Oct 14, 2024, 21:54 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-14T205115.156
खंडवा के पर्यटन स्थल हनुवंतिया टापू के जलाशय में एक दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि, शव पानी में उतराते हुए मिले है। सबसे बड़ा सवाल है कि इस दंपती के साथ कोई अनहोनी हुई है या इनकी हत्या की गई है....
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हनुवंतिया रिसॉर्ट ( Hanuwantiya ) में इंदौर से आए पर्यटक दंपती के जलाशय के पानी पर उतराते हुए शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि दंपती करीब दो दिन पहले इंदौर से पर्यटक के रूप में हनुवंतिया रिसॉर्ट आए थे। जहां वे पर्यटकों के लिए बनाए गए रिसॉर्ट में ही रुके हुए थे। इसके बाद सोमवार (14 अक्टूबर ) को यहां मौजूद अधिकारियों को दंपती की पानी में उतराती हुई लाशें दिखाई दीं। इस घटना की सूचना पर पहुंची मुंदी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
शवों की पहचान भगवान सिंह और उनकी पत्नी सुनीता बाई के रूप में की गई है। ये इंदौर जिले के निवासी थे । शनिवार से पर्यटन स्थल हनुवंतिया घूमने के लिए आए हुए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।
बताया जा रहा है कि जलाशय में पानी के बीच इंजॉय करने के दौरान दोनों ही की इंदिरा सागर के जलाशय में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल, मौके पर मौजूद मूंदी और बीड पुलिस दोनों पति-पत्नी के शवों को बाहर निकाल कर उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी हुई है कि आखिर ये हादसा है, आत्महत्या है।
पुलिस के मुताबिक दंपती ने एमपी टूरिज्म ( MP Tourism ) के रिसॉर्ट में 102 नंबर के कॉटेज की ऑनलाइन बुकिंग की थी। वो 12 अक्टूबर की शाम 4 बजे कार से रिसॉर्ट पहुंचे थे। दो दिन से रिसॉर्ट में रूके हुए थे। सोमवार सुबह के समय उनके साथ हादसा हुआ है।
एसपी मनोज राय ( Manoj Rai ) के मुताबिक दंपती दशहरे के दिन आकर रुके थे। घटना के बाद CCTV चेक किए तो आज सुबह 6 बजे रिसॉर्ट के बाहर दिख रहे हैं। कुछ देर बाद वे आउटर एरिया में निकल गए। सुबह 10 बजे क्रूज के पास जूते और एक डेड बॉडी मिली थी।
हनुवंतिया टापू, मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित है। यह इंदौर से करीब 150 किलोमीटर और भोपाल से करीब 233 किलोमीटर दूर है। हनुवंतिया टापू को मध्य प्रदेश का गोवा कहा जाता है। हनुवंतिया टापू में जल रोमांच, हॉट एयर बैलूनिंग, रस्सी झूला, जिप लाइनिंग, एटीवी सवारी, जीप सफारी है। हनुवंतिया टापू पर हर साल नवंबर-जनवरी के दौरान जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हनुवंतिया टापू तक पहुंचने के लिए, इंदौर हवाई अड्डा सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है। खंडवा से सीधे हनुवंतिया के लिए बसें मिलती हैं। खंडवा से मूंदी के लिए भी बसें हैं, मूंदी से हनुवंतिया करीब 12 किलोमीटर दूर है।
शवों की हुई पहचान
हादसा या आत्महत्या
एमपी टूरिज्म के रिसॉर्ट में रुके थे दंपती
चल रही है जांच : SP
हनुवंतिया टापू कहां है
FAQ
- हनुवंतिया टापू कहां है ?
हनुवंतिया टापू मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित है, जो इंदौर से करीब 150 किलोमीटर और भोपाल से लगभग 233 किलोमीटर दूर है। - हनुवंतिया टापू को किस नाम से जाना जाता है ?
हनुवंतिया टापू को "मध्य प्रदेश का गोवा" कहा जाता है। - हनुवंतिया में कौन-कौन सी पर्यटन उपलब्ध हैं ?
हनुवंतिया टापू में जल रोमांच, हॉट एयर बैलूनिंग, रस्सी झूला, जिप लाइनिंग, एटीवी सवारी और जीप सफारी जैसी गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। - जल महोत्सव कब आयोजित होता है ?
हनुवंतिया टापू पर हर साल नवंबर से जनवरी के दौरान जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। - हनुवंतिया टापू तक कैसे पहुंचें ?
हनुवंतिया टापू तक पहुंचने के लिए इंदौर हवाई अड्डा सबसे नज़दीकी है। खंडवा से सीधे हनुवंतिया के लिए बसें मिलती हैं, और मूंदी से हनुवंतिया की दूरी करीब 12 किलोमीटर है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj