मामूली विवाद में पति ने पत्नी की नाक काटी, गंभीर हालत में महिला को किया गया इंदौर रेफर

Sandeep Kumar | May 25, 2025, 21:56 IST
khategaon-husband-wife
खातेगांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की नाक धारदार हथियार से काट दी। महिला को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

धर्मेंद्र योगी@ खातेगांव



MP News: देवास के खातेगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की नाक काट दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला के बेटे ने बताया कि जब वह सब्जी लेने गया था, तब उसके पिता ने फोन कर बताया कि उसने उसकी मां की नाक काट दी है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



महिला अस्पताल में भर्ती

महिला को गंभीर अवस्था में घर में बेसुध पड़ी हुई मिली। बेटे ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है।



ये खबर भी पढ़िए... MP में कोरोना ने फिर दी दस्तक, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, इतने मरीज आए सामने



ये खबर भी पढ़िए... MP Promotion News 2025: सरकार के इस कदम से 5 लाख कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा फायदा



पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है। डायल 100 आरक्षक मोहन सिंह राणा ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर महिला की नाक कटी हुई पाई गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए... RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ताकतवर भारत ही सुरक्षित भारत, हिंदू समाज एकजुट हो



ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी नेताओं का विवादित बयानः खड़गे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- क्यों नहीं हुआ किसी पर एक्शन



आए दिन होता था विवाद

महिला के बेटे के अनुसार, उसके माता-पिता के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी की नाक काट दी। यह घटना घरेलू हिंसा की एक और मिसाल पेश करती है, जो समाज में बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा को दर्शाती है।



मध्य प्रदेश | एमपी हिंदी न्यूज



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • देवास
  • पुलिस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • खातेगांव