सीएम मोहन यादव का जन्माष्टमी कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल, प्रदेश के अलग- अलग जगहों पर आज कई कार्यक्रम

Pratibha ranaa | Aug 26, 2024, 08:52 IST
सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 26 अगस्त को पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भोपाल, अशोकनगर और उज्जैन सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) आज 26 अगस्त को प्रदेश के कई स्थानों पर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव ( krishna janmotsav ) पर्व और अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी पर प्रदेश की अलग- अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन महाकाल मंदिर से जन्माष्टमी पर निकलेगी पहली शाही सवारी, भक्तों को होंगे छह रूपों के दर्शन



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • भोपाल में सुबह 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे की मूर्ति पर माल्यर्पण करेंगे।
  • सुबह 11:55 बजे अशोकनगर के चंदेरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • हैंडलूम पार्क का अवलोकन, बुनकरों से संवाद करेंगे। इसके अलावा रोड शो, जनामष्टमी कार्यक्रम, लोकार्पण, भूमिपूजन, हितलाभ वितरण में भी शामिल होंगे।
  • दोपहर 1.40 बजे चंदेरी से भोपाल रवाना।
  • दोपहर 2:30 बजे भोपाल सेंट्रल जेल में जनामष्टमी पर्व का आयोजन में शामिल होंगे।
  • शाम 7 बजे सीएम निवास पर जनामष्टमी त्योहार में शामिल होंगे।
  • रात 10 बजे उज्जैन के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी त्योहार में शामिल होंगे।
  • रात 10:30 बजे श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी में शामिल होंगे।

सीएम ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं



बिड़ला मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बिड़ला मंदिर में हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी जन्माष्टमी के लिए मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भगवान लक्ष्मी नारायण सहित मंदिर में विराजमान देवताओं के लिए नई पोशाकें अहमदाबाद से मंगवाई गई हैं। इनमें सुनहरे रंग और चांदी के वर्क से बनी पोशाकें और मुकुट शामिल हैं, जो भगवान को भव्य रूप में सजाएंगी।



शोभायात्रा का आयोजन

लखेरापुरा श्रीजी मंदिर से हर साल की तरह इस बार भी एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री हरि महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज साहू ने जानकारी दी कि यह शोभायात्रा 26 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे लखेरापुरा से शुरू होगी। शोभायात्रा का मार्ग चौक, जुमेराती, कुंदन नमकीन, घोड़ा नक्कास, छोटे भैया कॉर्नर, मंगलवार, इतवारा, पीपल चौक होते हुए लखेरापुरा और फिर सोमवारा पर समाप्त होगा।



शोभायात्रा में गणेश जी और राधा कृष्ण की विशेष झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा इस बार शोभायात्रा की खासियत वर्ल्ड कप थीम पर आधारित एक विशेष बस भी होगी। इस बस को वर्ल्ड कप के अनुसार डिजाइन किया गया है और इसमें कई लोग खिलाड़ियों की पोशाक में नजर आएंगे। जन्माष्टमी के इस खास मौके पर शोभायात्रा के दौरान दोपहर में तिलक उत्सव भी मनाया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए...श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज : चक्रधारी श्रीकृष्ण की 5 बड़ी बातें, जो इंसान को बना सकती हैं श्रेष्ठ



करुणा धाम में इस तरह होगा आयोजन

नेहरू नगर स्थित करुणा धाम मंदिर में इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर कई विशेष आयोजनों की योजना बनाई गई है। रात 8 बजे से मंदिर में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 12 साल तक के बच्चे हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में कई बच्चे भगवान श्रीकृष्ण की पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे।



नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री के कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे भोपाल से रायसेन के लिए प्रस्थान।
  • दोप. 12 बजे रायसेन आगमन एवं जिला जेल रायसेन में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में सम्मिलित।
  • दोप. 12:30 बजे रायसेन से बरेली के लिए प्रस्थान।
  • दोप. 14 बजे बरेली आगमन एवं उप जेल बरेली में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में सम्मिलित।
  • दोप. 15 बजे बरेली में हिन्दु उत्सव समिति द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में सम्मिलित।
  • शाम 5 बजे बरेली से भोपाल के लिए प्रस्थान।
नरेन्द्र शिवाजी पटेल


ऐदल सिंह कंषाना के कार्यक्रम

  • सुबह 9:30 बजे निज निवास व्हाइट हाउस गुरैना से ग्राम नायकपुरा के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 10 बजे सुबह ग्राम नायकपुरा आगमन एवं मडवाली माता मंदिर पर कॉवर के कार्यक्रम में शामिल
  • 11:00 बजे सुबह ग्राम नायकपुरा से ग्राम पिपरसेवा के लिए प्रस्थान।
  • 11:45 बजे सुबह ग्राम पिपरसेवा आगमन एवं स्व. सिरनाम सिंह जी के फेरे कार्यक्रम में शामिल
  • 12:00 बजे दोपहर ग्राम पिपरसेवा से मुरैना के लिए प्रस्थान
  • 1:00 बजे दोपहर निज निवास व्हाइट हाउस मुरैना आगमन एवं रात्रि विश्राम
ऐदल सिंह कंषाना


ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम

  • 12 बजे दोपहर ग्वालियर आगमन।
  • 12:45 बजे दोपहर कोटेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम।
  • 2:30 बजे दोपहर जीवाजी क्लब में स्थानीय कार्यक्रम।
  • 4:05 बजे शाम दिल्ली के लिए प्रस्थान।
 ज्योतिरादित्य सिंधिया


pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें











Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • shri krishna janmashtami
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • Krishna Janmashtami
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • ऐदल सिंह कंषाना
  • राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल
  • Krishna Janmashtami 2024
  • सीएम निवास जन्माष्टमी