Kuno National Park में चीता गामिनी ने दिया 5 बच्चों को जन्म

BP shrivastava | Mar 10, 2024, 18:22 IST
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में फिर किलकाली गूंजी है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है।
Kuno National Park से एक बार फिर खुशखबरी आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। इस जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने X पोस्ट पर दी।

SHEOPUR. दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के Kuno National Park में लाई गई मादा चीता गामिनी (Gamini) ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट X पर इसकी जानकारी दी।



ये खबर भी पढ़ें... गैंगस्टर बनेगा दूल्हा और पुलिस बाराती, लेडी डॉन से होगी शादी



केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी


केंद्रीय वन मंत्री केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा - 'हाई फाइव, कूनो, दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ( उम्र लगभग 5 वर्ष ) ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।



ये खबर भी पढ़ें... Gwalior में flights की वर्षा Jabalpur में आकाल, तन्खा ने न्याय मांगा



वन अधिकारियों को मिल रही बधाइयां


वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को बधाइयां मिल रही हैं, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे सफल मेटिंग और शावकों का जन्म हुआ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 13 शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।



ये खबर भी पढ़ें... पटेल का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी पर हमला, उनके पास ना विजन ना समझ



Tags:
  • Kuno National Park
  • मध्य प्रदेश
  • मादा चीता गामिनी