लाड़ली बहना योजना : आज बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम छतरपुर में ट्रांसफर करेंगे राशि

Amresh Kushwaha | Dec 03, 2025, 16:00 IST
ladli-bahna-yojana-31rd-installment-update
लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिसंबर का ये महीना बहनों के लिए खास होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर टिकी हैं। इस बार इस योजना की 31वीं किस्त जारी की जाएगी। वहीं आज, 09 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव छतरपुर जिले से यह राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए भेजे जाएंगे। इससे राज्य सरकार हर महीने योजना पर लगभग 1857 करोड़ रुपए खर्च करेगी।



ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना में धांधली! आवेदन बंद होने के बावजूद जुड़ीं 42 हजार महिलाएं



लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपए!

राज्य पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अभी सहायता राशि 1500 रुपए है। अगली दीपावली में यह 1750 रुपए हो जाएगी। इसके बाद दीपावली पर 2000 रुपए हो जाएंगे। 2028 की दिवाली पर एक हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी। इस तरह 3000 रुपए की राशि का वादा पूरा होगा। सरकार अपने वादों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोधी ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते। यह काम करने वाली पार्टी है। जो लोग पार्टी से नहीं जुड़े हैं, पहले जुड़ें।



बंद नहीं होगी योजना

अप्रैल में राज्य सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को लेकर अहम जानकारी दी थी। इसमें कहा गया था कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी। इस योजना की राशि हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाएगी। सरकार अपनी सुविधा के अनुसार इन तारीखों के बीच खातों में राशि ट्रांसफर करेगी।



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य

लाड़ली बहना योजना की नींव साल 2023 में मध्यप्रदेश में रखी गई थी। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी।



इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। वहीं अब सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रुपए तक पहुंचाना है। यह बदलाव महिलाओं की जरूरतों और महंगाई को देखते हुए किया गया था। हालांकि अब ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं, जो चौंकाने वाली हैं।



ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना पर जोर इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना कमजोर, हजारों बेटियों तक नहीं पहुंची किस्त



ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

b5e59ffe-742


67bd872a-ad8




कौन कर सकता है लाड़ली बहना योजना में आवेदन

98400dd9-a31


कौन नहीं कर सकता आवेदन

fed72786-cf5


कैसै करें आवेदन

89911514-d1e


90928d3a-90b


ये खबर भी पढ़िए...MP News: महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान



लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन

लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।



ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, सीएम मोहन यादव ने सिवनी से जारी की 30वीं किस्त



लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें-



  • पहली किस्त: 7 जून 2023
  • दूसरी किस्त: 11 जुलाई 2023
  • तीसरी किस्त: 10 अगस्त 2023
  • चौथी किस्त: 11 सितंबर 2023
  • 6वीं किस्त: 10 नवंबर 2023
  • 7वीं किस्त: 10 दिसंबर 2023
  • 8वीं किस्त: 10 जनवरी 2024
  • 9वीं किस्त: 10 फरवरी 2024
  • 10वीं किस्त: 1 मार्च 2024
  • 11वीं किस्त: 5 अप्रैल 2024
  • 12वीं किस्त: 4 मई 2024
  • 13वीं किस्त: 4 जून 2024
  • 14वीं किस्त: 5 जुलाई 2024
  • 15वीं किस्त: 10 अगस्त 2024
  • 16वीं किस्त: 9 सितंबर 2024
  • 17वीं किस्त: 5 अक्टूबर 2024
  • 18वीं किस्त: 9 नवंबर 2024
  • 19वीं किस्त: 11 दिसंबर 2024
  • 20वीं किस्त: 12 जनवरी 2025
  • 21वीं किस्त: 10 फरवरी 2025
  • 22वीं किस्त: 8 मार्च 2025
  • 23वीं किस्त: 16 अप्रैल 2025
  • 24वीं किस्त: 15 मई 2025
  • 25वीं किस्त: 16 जून 2025
  • 26वीं किस्त: 12 जुलाई 2025
  • 27वीं किस्त: 7 अगस्त 2025
  • 28वीं किस्त: 12 सितंबर 2025
  • 29वीं किस्त: 12 अक्टूबर 2025
  • 30वीं किस्त: 12 नवंबर 2025

FAQ

  1. क्या है लाड़ली बहना योजना ?
    लाड़ली बहना योजना एक राज्य सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है।
  2. यदि मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकती हूँ?
    यदि किसी महिला को लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वह योजना की अधिक जानकारी के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर भी जा सकती है।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना