MP में 19 महीनों में 35 लाड़ली बहनाएं अपात्र, 3.19 लाख उम्र पार कर हुईं बाहर

Manish Kumar | Mar 12, 2025, 17:15 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) से 19 महीनों में 35 महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया। वहीं, 3.19 लाख महिलाएं 60 वर्ष पार करने पर बाहर हो गईं। 15,748 महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में लाड़ली बहना योजना को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जून 2023 से फरवरी 2025 तक केवल 35 महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया, लेकिन 15,748 लाभार्थी बहनों की मौत हो चुकी है।



इसके अलावा, 3,19,911 महिलाओं को उम्र पार होने के कारण योजना से बाहर कर दिया गया। जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वे अब इस योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं।



महिलाओं की संख्या में गिरावट के आंकड़े

विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक,

21 से 35 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं की संख्या


- 2023: 59,12,000


- 2025: 58,87,000


कमी: 25,000 महिलाओं की



36 से 50 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं की संख्या


- 2023: 53,75,000


- 2025: 53,43,000


- कमी: 32,000 महिलाओं की



लाडली बहना योजना से जुड़ी 5 मुख्य बातें

✅ अपात्र और बाहर हुई महिलाएं: 19 महीनों में 35 महिलाओं को योजना से अपात्र घोषित किया गया। 3.19 लाख महिलाएं 60 वर्ष की आयु पार करने पर योजना से बाहर हो गईं। 15,748 लाभार्थी बहनों की मृत्यु हो चुकी है।



✅ महिलाओं की संख्या में गिरावट: 21-35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की संख्या 59.12 लाख से घटकर 58.87 लाख रह गई। 36-50 वर्ष आयु वर्ग की संख्या 53.75 लाख से घटकर 53.43 लाख हो गई।



✅ मूल्यांकन में देरी: योजना का कार्य दक्षता मूल्यांकन हर 6 महीने में किया जाना था, लेकिन 18 महीने बाद भी नहीं हुआ।



✅ नई महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ: महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई नई महिलाओं को योजना में नहीं जोड़ा जाएगा।



✅ राशि बढ़ाने पर सरकार का रुख: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि योजना बंद नहीं होगी और समय-समय पर राशि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा, लेकिन अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।



यह खबर भी पढ़ें... MP के बजट में इंदौर में जल्द मेट्रो, केबल कार की बात, मां अहिल्या के नाम पर कौशल केंद्र



छह महीने में होना था मूल्यांकन, 18 महीने बाद भी नहीं

विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पूछे गए सवाल पर सरकार ने स्वीकार किया कि योजना का कार्य दक्षता मूल्यांकन हर 6 महीने में किया जाना था, लेकिन 18 महीने बाद भी यह मूल्यांकन नहीं किया गया है।



नई हितग्राहियों के लिए कोई योजना नहीं

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने स्पष्ट किया कि लाडली बहना योजना सतत योजना नहीं है, यानी यह लाभार्थियों का मौलिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नई महिलाओं को जोड़ने के लिए फिलहाल कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी।



यह खबर भी पढ़ें... सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा



वित्त मंत्री बोले- बढ़ सकती है राशि

विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में कटौती नहीं होगी और इसे बंद भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर राशि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा, लेकिन फिलहाल सरकार के पास इस पर कोई प्रस्ताव नहीं है।



यह खबर भी पढ़ें... MP Budget 2025: हेल्थ सेक्टर में 2 हजार 992 करोड़ रुपए बढ़ाए, MBBS की सीटें बढ़ाईं



शिवराज ने ऐसे शुरू की थी योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च 2023 को इस योजना का विचार पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा किया था। उन्होंने कहा था कि एक रात वह सो नहीं पाए, सुबह 4 बजे अपनी पत्नी को जगाया और कहा- सभी बहनें मुझे भाई मानती हैं, तो मैं भी उन्हें कुछ दूं।



उन्होंने बताया था कि हर महीने बहनों को राशि देने से उनकी समस्याओं का समाधान होगा और यही सोचकर लाड़ली बहना योजना बनाई गई थी।



यह खबर भी पढ़ें... MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • लाड़ली बहना
  • मध्य प्रदेश
  • Ladli bahna yojna
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • mp news hindi