इनके खाते में नहीं आएंगे लाड़ली बहना योजना का पैसे, एक लाख महिलाओं के नाम कटे, जानें वजह

Aman Vaishnav | May 13, 2026, 09:54 IST
ladli behna yojana 36th installment may 2026 missing names
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 13 मई को लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करने वाले हैं। वहीं सबसे बड़ी बात है कि एक लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में कोई पैसा नहीं आएगा।

NEWS IN SHORT

  • 13 मई को लाड़ली बहनों को 36वीं किस्त का पैसा मिलेगा। सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर।
  • वहीं, 36वीं किस्त पाने से कई महिलाएं वंचित रह जाएंगी।
  • ई-केवाईसी सत्यापन में गड़बड़ी: सैकड़ों महिलाओं की समग्र आईडी डिलीट हुई है।
  • 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर किया गया है।
  • योजना में किस्तों की संख्या में कमी, विभाग से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।

NEWS IN DETAIL

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त आज 13 मई को जारी होने वाली है। इससे पहले ही लगभग एक लाख महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसका मतलब ये है कि अब इन महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना का पैसा नहीं पहुंचेगा।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से यह राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। वहीं इस बार कई महिलाओं को 36वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं वजह…



Ladli Behna Yojana 36th Installment


ई-केवाईसी ने फंसा दिए पेंच

Ladli Behna Yojana 36th Installment


इन महिलाओं को भी नहीं मिलेगा पैसा

इस बार योजना से महिलाओं के नाम हटाने की सबसे बड़ी वजह ई-केवाईसी का अधूरा होना बताई जा रही है। सरकार ने बार-बार लाभार्थियों से कहा था कि वे अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं। बैंक खाते की जानकारी अपडेट करें और समग्र आईडी से जानकारी मिलाएं।



जिन महिलाओं ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, उनके नाम अस्थायी तौर पर सूची से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं के नाम आयु सीमा, वैवाहिक स्थिति, परिवार की आय, सरकारी नौकरी या अन्य योजनाओं से जुड़ी पात्रता जांच में भी हटा दिए गए हैं।



प्रशासन का कहना है कि योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नियमों के अनुसार पात्र होंगी।



8129ad3d-d16


किस्तों में कमी के कारण सस्पेंस

इस योजना के तहत हर महीने की किस्त महिला एवं बाल विकास विभाग (Women's and Child Development Department) के जरिए जारी की जाती है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में इसमें गड़बड़ी देखने को मिली है।



अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर लाडली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से आपका नाम कट गया है, तो आपको सबसे पहले E-KYC करानी होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:



  1. समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
  4. समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उस नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
  6. इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।

लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें-





ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: लाड़ली बहना योजना को लेकर BJP विधायक के बोल, कहा- फ्री फंड में पैसे बांट रही सरकार



मध्यप्रदेश न्यूज: एमपी में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऐसे हो रही बहनों से ठगी, ऐसे बचें



लाड़ली बहना योजना पर हर महीने 310 करोड़ ज्यादा खर्च होंगे, हर महीने इस तारीख के बाद आएगा पैसा



Ladli Behna Awas yojana : एमपी में 5 लाख लाड़ली बहना की लिस्ट जारी, मिलेगा पक्का घर



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली बहना योजना का पैसा
  • ladli behna awas yojana