Ladli Behna Awas yojana : एमपी में 5 लाख लाड़ली बहना को मिलेगा पक्का घर

Sandeep Kumar | Sept 29, 2025, 17:16 IST
Share
ladli-behna-awas-yojana
ladli-behna-awas-yojana

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत पांच लाख महिलाओं की सूची जारी की है। इन महिलाओं को दिवाली से पहले पक्का मकान मिलेगा। योजना से जुड़ी अप्लाई प्रोसेस की सारी जारी दी गई है।

मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए राहत दी है। योजना से जुड़ी महिलाओं को आवास दिए जाएंगे। सरकार ने पांच लाख महिलाओं की सूची जारी की है। लाभ प्रक्रिया और आवेदन नियम जारी किए गए हैं। नाम जांच और जोड़ने की जानकारी भी उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन कैसे करें, अपना नाम कैसे चेक करें और कैसे नाम जोड़वाएं।

5 लाख महिलाओं के नाम की लिस्ट जारी

इस योजना के पहले चरण में 5 लाख महिलाओं के नाम की लिस्ट जारी की गई है। जल्द ही इन महिलाओं के पक्के मकानों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बाद, अन्य महिलाओं के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे और उन्हें भी यह लाभ प्राप्त होगा। योजना के तहत पक्के घरों की निर्माण प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा। ये भी पढ़ें...लाड़ली बहना योजना को लेकर BJP विधायक हरि सिंह सप्रे के विवादित बोल, बोले- फ्री फंड में पैसे बांट रही सरकार

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जो मध्यप्रदेश के निवासी हैं और जो कच्चे मकान में रह रही हैं। इसके अलावा, जो महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पाईं, वे भी लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ ले सकेंगी। योजना में पात्र महिलाएं वे हैं जिनके खातों में हर महीने 1250 रुपये की किस्त आती है।

ये भी पढ़ें...लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी, सीएम मोहन 1.26 करोड़ बहनों के खातों में डाले 1541 करोड़

क्या है इस योजना का उद्देश्य?

लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। मोहन सरकार का मानना है कि जब महिला के पास पक्का मकान होगा, तो उसे न केवल सुरक्षा मिलेगी बल्कि उसका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। इससे वह आत्मनिर्भर बन सकेगी और अपनी स्थिति को सशक्त रूप से सुधार सकेगी।

3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी


👉 ladli behna awas yojana का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इसके तहत उन महिलाओं को पक्का मकान मिलेगा जो कच्चे मकानों में रह रही हैं और जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला।

👉 यह योजना मध्यप्रदेश की उन महिलाओं को लाभ देगी जो कच्चे मकानों में रह रही हैं। जिनके खातों में हर महीने 1250 रुपये की किस्त आती है। जो महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

👉 योजना के पहले चरण में 5 लाख महिलाओं के नाम की लिस्ट जारी की गई है। इन महिलाओं को पक्का मकान मिलेगा और उनके मकान निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा।

आवेदन प्रक्रिया और नाम चेक करने का तरीका



आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। महिला को अपनी पात्रता की पुष्टि करने के लिए अपने गांव या नगर निगम कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके अलावा, वे ऑनलाइन माध्यम से भी अपने नाम की जांच कर सकती हैं और नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें...Ladli Behna Awas Yojana: लाड़ली बहना आवास योजना में इन महिलाओं को मिलेंगे 1.20 लाख रुपए

ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: लाड़ली बहना को भाई दूज से मिलेंगे 1500 रुपए

लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत

प्रदेश सरकार ने कच्चे मकानों में रह रही महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। जो महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पाईं, उन्हें लाड़ली बहना आवास योजना से पक्का मकान मिलेगा। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो लाड़ली बहना योजना से जुड़ी हैं।

29d0522d-3c2
29d0522d-3c2


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • मोहन यादव
  • लाड़ली बहना आवास योजना
  • ladli behna awas yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच