कल सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे इतने पैसे

Pratibha Rana | Feb 09, 2024, 15:19 IST
CM Mohan Yadav
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों लाभार्थी यानि लाड़ली बहनों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रदेश सरकार 10 फरवरी को करोड़ों लाड़ली बहनों के खाते में योजना की 9वीं किस्त के 1250 रुपए जारी करने वाली है।

BHOPAL. एमपी सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav )ने लाड़ली बहनों ( Ladli Behna Yojana )को खुशखबरी दी है। मोहन यादव ने कहा कि 10 फरवरी को लाड़ली बहनों ( Ladli Behna Yojana update )के खाते में राशि आ जाएगी। कल यानी शनिवार को लाड़ली बहनों की 9वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद सीएम डॉ मोहन यादव ने दी है।





Chhattisgarh Budget 2024: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का बजट



सीएम यादव ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी


सीएम मोहन यादव ( MP News )ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है- हमारी प्राथमिकता, नारी शक्ति को सम्मान, प्रदेश की बहनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की राशि इस माह की 10 तारीख को सवा करोड़ से अधिक बहनों के खाते में अंतरित करेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी जी के विज़न का ही परिणाम है, जो देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। बहनों, आपके मान, सम्मान के लिए हम हर सम्भव कार्य एवं प्रयास करने के लिए कटिबद्ध हैं।



नरसिम्हा राव, चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न



इतनी करोड़ महिलाओं के खाते में आएगी राशि


नई सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त आज जारी की गई। मोहन यादव महिलाओं के खातों में 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आए। इनके खातों में 1600 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।





पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम


  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
    वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
    अपने जिले और तहसील का नाम सेलेक्ट करें।
    ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
    अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

CAG की रिपोर्ट में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, सिंगाजी पावर प्लांट की कई खामियां आई सामने, जानिए...



5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना


मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। जून के महीने से लाडली बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए आने लगे थे। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे वह इस राशि को बढ़ाएंगे। शिवराज ने कहा था कि इस योजना में वह पैसे बढ़ाते जाएंगे। हालांकि अब प्रदेश में सरकार बदल गई है।



रवींद्र जडेजा के पिता बोले- रवि से कोई रिश्ता नहीं, जानें पूरी कहानी





Tags:
  • MP News
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Ladli Behna Yojana
  • Ladli Behna Yojana Update