लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने से पहले पढ़ लें ये खबर नहीं तो पछताना पड़ेगा
Aman Vaishnav | Aug 30, 2026, 11:45 IST
लाड़ली बहना योजना फर्जीवाड़ा
मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने के नाम पर ठगी का खेल चल रहा है। ठग महिलाओं को बहला फुसलाकर पैसे ऐंठ रहे हैं। ऐसे में लाड़ली बहना योजना में नाम कब और कैसे जुड़ेंगे, इसकी सही और भरोसेमंद जानकारी आपको सबसे पहले द सूत्र पर मिलेगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी सामने आई है।
- कुछ लोग नया नाम जुड़वाने के नाम पर महिलाओं से पैसे मांग रहे हैं।
- इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो का इस्तेमाल हो रहा है।
- ठग महिलाओं से सीधे संपर्क कर उन्हें झांसे में ले रहे हैं।
- विभाग ने साफ कहा है कि अभी नए आवेदन की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
पुराने वीडियो का हो रहा दुरुपयोग
जानकारी के अनुसार यह गिरोह खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और निचली बस्तियों को निशाना बना रहा है। इन इलाकों की महिलाएं अक्सर योजनाओं की सही जानकारी नहीं रखतीं। इसी कमजोरी का फायदा ठग उठा रहे हैं।
ठगों ने विश्वास जीतने का भी एक तरीका निकाला है। वे सोशल मीडिया पर घूम रहे पुराने वीडियो की एडिटिंग कर रहे हैं। इन वीडियो में दिखाया जा रहा है कि योजना के नए फॉर्म जल्द भरे जाएंगे। असल में यह दावा पूरी तरह झूठा है।
लाड़ली बहना के नाम पर ठगी
विभाग के पास पहुंचे कई मामले
सच्चाई जानने के लिए कई महिलाएं खुद महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर पहुंच रही हैं। इंदौर की भूरी टेकरी की रहने वाली शिवानी भी इनमें से एक हैं। उन्होंने बताया कि एक कंप्यूटर दुकान वाले ने उनसे फॉर्म भरने की बात कही थी।
शक होने पर शिवानी सीधे दफ्तर जांच करने पहुंचीं। इसी तरह ज्योति रावत नाम की महिला ने भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र के नाम पर भी उनसे ठगी हुई थी। अब लाड़ली बहना योजना के नाम पर फिर पैसे लिए गए।
लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी
महिला बाल विकास ने जारी की चेतावनी
क्यों जरूरी है सतर्क रहना
इसलिए किसी भी योजना से जुड़ी जानकारी सिर्फ सरकारी सूत्रों से ही लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या मैसेज पर आंख बंद करके भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।
ladli-behna-yojana-fraud-warning-fake-scam
ये खबरें भी पढ़िए...
लाड़ली बहना को 1500 की जगह 3000, इस मैसेज पर भूलकर भी न करें भरोसा, नहीं तो...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- हम काफिर तो लाड़ली बहना की राशि मत लो
न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
By Arohi Raj
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
By Mukesh Sharma
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
By Amresh Kushwaha