लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने से पहले पढ़ लें ये खबर नहीं तो पछताना पड़ेगा

Aman Vaishnav | Aug 30, 2026, 11:45 IST
Share
लाड़ली बहना योजना फर्जीवाड़ा
लाड़ली बहना योजना फर्जीवाड़ा

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने के नाम पर ठगी का खेल चल रहा है। ठग महिलाओं को बहला फुसलाकर पैसे ऐंठ रहे हैं। ऐसे में लाड़ली बहना योजना में नाम कब और कैसे जुड़ेंगे, इसकी सही और भरोसेमंद जानकारी आपको सबसे पहले द सूत्र पर मिलेगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी सामने आई है।
  • कुछ लोग नया नाम जुड़वाने के नाम पर महिलाओं से पैसे मांग रहे हैं।
  • इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो का इस्तेमाल हो रहा है।
  • ठग महिलाओं से सीधे संपर्क कर उन्हें झांसे में ले रहे हैं।
  • विभाग ने साफ कहा है कि अभी नए आवेदन की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

पुराने वीडियो का हो रहा दुरुपयोग

इंदौर में इन दिनों एक नया मामला चर्चा में है। कुछ असामाजिक तत्व लाड़ली बहना योजना का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। वे महिलाओं से नया नाम जुड़वाने और फॉर्म भरवाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। यह रकम करीब 1500 रुपए तक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह गिरोह खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और निचली बस्तियों को निशाना बना रहा है। इन इलाकों की महिलाएं अक्सर योजनाओं की सही जानकारी नहीं रखतीं। इसी कमजोरी का फायदा ठग उठा रहे हैं।

ठगों ने विश्वास जीतने का भी एक तरीका निकाला है। वे सोशल मीडिया पर घूम रहे पुराने वीडियो की एडिटिंग कर रहे हैं। इन वीडियो में दिखाया जा रहा है कि योजना के नए फॉर्म जल्द भरे जाएंगे। असल में यह दावा पूरी तरह झूठा है।

लाड़ली बहना के नाम पर ठगी
लाड़ली बहना के नाम पर ठगी


विभाग के पास पहुंचे कई मामले

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने बयान इस्तेमाल किए गए हैं। इन्हें इस तरह एडिट किया गया है कि लगे जैसे यह ताजा बयान है। इसी आधार पर ठग महिलाओं से पैसे वसूल रहे हैं।

सच्चाई जानने के लिए कई महिलाएं खुद महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर पहुंच रही हैं। इंदौर की भूरी टेकरी की रहने वाली शिवानी भी इनमें से एक हैं। उन्होंने बताया कि एक कंप्यूटर दुकान वाले ने उनसे फॉर्म भरने की बात कही थी।

शक होने पर शिवानी सीधे दफ्तर जांच करने पहुंचीं। इसी तरह ज्योति रावत नाम की महिला ने भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र के नाम पर भी उनसे ठगी हुई थी। अब लाड़ली बहना योजना के नाम पर फिर पैसे लिए गए।

लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी
लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी


महिला बाल विकास ने जारी की चेतावनी

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी रजनीश सिंह ने स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू ही नहीं हुई है। फिलहाल केवल पहले से पंजीकृत पात्र महिलाओं को ही राशि दी जा रही है। यह राशि हर महीने 1500 रुपए तय है।

क्यों जरूरी है सतर्क रहना

इस तरह की ठगी सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं रहती। ठग अक्सर बैंक डिटेल या आधार जैसी निजी जानकारी भी मांग लेते हैं। इससे साइबर ठगी का खतरा और बढ़ जाता है।

इसलिए किसी भी योजना से जुड़ी जानकारी सिर्फ सरकारी सूत्रों से ही लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या मैसेज पर आंख बंद करके भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।

ladli-behna-yojana-fraud-warning-fake-scam
ladli-behna-yojana-fraud-warning-fake-scam


ये खबरें भी पढ़िए...

सामने आया लाड़ली बहना योजना का लेखा-जोखा, हर एक महिला को अब तक इतनी राशि मिली

लाड़ली बहना को 1500 की जगह 3000, इस मैसेज पर भूलकर भी न करें भरोसा, नहीं तो...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- हम काफिर तो लाड़ली बहना की राशि मत लो

न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • सोशल मीडिया
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • साइबर ठगी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?