लाड़ली बहना योजना सिर्फ पैसा नहीं, बहन-बेटियों का सम्मान हैः CM मोहन यादव

Sandeep Kumar | Jul 26, 2025, 22:08 IST
Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना में बहनों को मिलने वाली राशि लगातार बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2028 तक यह राशि हर माह 3000 रुपए तक पहुंचेगी।

MP के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' के बारे में कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए है। इसके तहत 2028 तक महिलाओं को हर माह 3000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 12 हजार से अधिक महिलाएं "लखपति दीदी" बन चुकी हैं।



सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी बहनें हमारे मान और अभिमान हैं। इनके कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दीपावली के बाद भाईदूज तक, सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए से बढ़ाकर हर माह 1500 रुपए सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने ये सारी बातें यादव सतना में आयोजित मातृशक्ति उत्सव कार्यक्रम में कही।



विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृ शक्ति उत्सव में 93 करोड़ रुपए से अधिक के 232 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें 44 करोड़ 7 लाख रुपए के 135 कार्यों का लोकार्पण और 49 करोड़ 11 लाख रुपए के 97 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने सिंहपुर में सोलर पंप योजना की घोषणा की और किसानों के पंपों के लिए सोलर ऊर्जा पर अनुदान की बात की।



eef578a0-9f1


सिंचाई के क्षेत्र में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर पंपों के लिए अनुदान की व्यवस्था की है। साथ ही, सतना जिले में नर्मदा जल को शीघ्र पहुंचाने का संकल्प लिया है। सरकार का उद्देश्य हर गांव और खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है, और इस दिशा में 2002-03 के बाद से बहुत बड़ी प्रगति हुई है।



ये भी पढ़ें...पुलिस के पास पहुंची छात्रा ने बताई ड्रग तस्कर शारिक और उसके गुर्गों की करतूत



स्व-सहायता समूहों की भूमिका

रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और पौधे भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मातृ शक्ति उत्सव के दौरान 'लाड़ली बहनों' ने 20 फीट लंबी राखी भेंट की और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ग्यारह नवांकुर बहनों को बीज रोपित पौधे भेंट किए। इन बहनों ने राखी बांधकर इन पौधों के पालन-पोषण का संकल्प लिया।



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (27 जुलाई) : पश्चिम बंगाल में तूफान की आशंका, MP में हल्की तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट



महिला स्व-सहायता समूहों को सीसीएल चेक

मुख्यमंत्री ने राज्य आजीविका मिशन के तहत 10 स्व-सहायता समूहों को सीसीएल राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्वाद लिया।



4cc6e121-fb0


सांसद ने की सीएम मोहन यादव की सराहना

सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में औद्योगिक और पर्यटन क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सरकार ने संभाग स्तर पर उद्योगों और पर्यटन से संबंधित कांफ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।



ये भी पढ़ें...एमपी की राशन दुकानों में भूतों का रहस्यमयी खेल, आत्माएं फिंगर प्रिंट लगा कर ले रही गेहूं-चावल!



5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉मुख्यमंत्री ने 93 करोड़ 7 लाख रुपए के 232 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इसमें 44 करोड़ 7 लाख रुपए के 135 कार्यों का लोकार्पण और 49 करोड़ 11 लाख रुपए के 97 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

👉मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 'लाड़ली बहना योजना' की घोषणा की। इसके तहत महिलाओं को 2028 तक हर माह 3000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य में 12,000 से अधिक महिलाएं "लखपति दीदी" बन चुकी हैं।

👉मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए सोलर पंपों के लिए अनुदान की घोषणा की और सोलर ऊर्जा से सिंचाई की योजनाओं को लागू करने की बात की। इसके अलावा, सतना जिले में नर्मदा जल को शीघ्र पहुंचाने का संकल्प लिया।

👉नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका को सराहा, जो महिला उद्यमिता और किसानों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

👉मातृ शक्ति उत्सव के दौरान 'लाड़ली बहनों' ने मुख्यमंत्री को 20 फीट लंबी राखी भेंट की। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ग्यारह नवांकुर बहनों को बीज रोपित पौधे भेंट किए और इन बहनों से पौधों के पालन-पोषण का संकल्प लिया।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP
  • सतना
  • सांसद गणेश सिंह