लक्ष्मण सिंह का कांग्रेस पर वार, बोले-पार्टी चाहती है मैं राहुल को देश का भविष्य मान लूं

Rohit Sahu | Jun 12, 2025, 08:12 IST
lakshman singh bayan
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पार्टी उनसे राहुल गांधी को देश का भविष्य कहने का दबाव बना रही थी। उन्होंने इनकार किया तो पार्टी ने बाहर कर दिया।

पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह एक बार फिर कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं। पार्टी से बाहर होने के बाद उनका बयान सामने आया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उनपर यह कहने के लिए दबाव बनाया गया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। बता दें कांग्रेस ने बुधवार को आदेश जारी कर लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।



2004 में छोड़ी थी कांग्रेस

कैसा रहा सियासी सफर

लक्ष्मण सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। वर्ष 2003 में दिग्विजय सरकार के जाने के बाद, वे 2004 में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के टिकट पर राजगढ़ से सांसद बने। लेकिन 2009 में कांग्रेस के नारायण सिंह अंबाले से हार गए। इसके बाद 2010 में दोबारा कांग्रेस में लौट आए। 2018 में चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक बने, लेकिन 2023 में विधानसभा चुनाव हार गए। तब से वे लगातार प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाते आ रहे थे, जिससे पार्टी नेतृत्व असहज था।



दिग्विजय सिंह की सीट संभाली

लक्ष्मण सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1990 और 1993 में विधायक के रूप में की थी। जब 1993 में उनके भाई दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री बने, तो लक्ष्मण सिंह ने राघौगढ़ सीट से इस्तीफा दे दिया। बाद में दिग्विजय के सांसद पद छोड़ने के बाद राजगढ़ से उपचुनाव जीते और लगातार पांच बार सांसद रहे। अब पार्टी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर उन्हें निष्कासन झेलना पड़ा।



यह भी पढ़ें...पीसी शर्मा ने साधा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना, बताया कांग्रेस का स्लीपर सेल



निष्कासन पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी

निष्कासन पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि “पार्टी फोरम पर बात करने के बजाय सार्वजनिक रूप से बोलना अनुशासनहीनता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में नियम और अनुशासन होते हैं, जो सभी को मानना चाहिए।



वहीं भाजपा के मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कार्यकर्ताओं को बंधुआ मजदूर बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सच बोलते हैं, इसलिए कांग्रेस उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकी।



यह भी पढ़ें..दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, ये बयान बने वजह



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Digvijay Singh | Lakshman Singhलक्ष्मण सिंह का बयान



Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • लक्ष्मण सिंह का बयान
  • लक्ष्मण सिंह
  • Lakshman Singh