पीसी शर्मा ने साधा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना, बताया कांग्रेस का स्लीपर सेल

Sandeep Kumar | Jun 08, 2025, 18:53 IST
Share
pc-sharma-slams-laxman-singh
pc-sharma-slams-laxman-singh

एमपी के पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को लेकर पार्टी में हलचल मचा दी है। उन्होंने लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस का 'स्लीपर सेल' बताया और कहा कि पार्टी को ऐसे चेहरों को उजागर करना चाहिए।

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को 'स्लीपर सेल' बताया। उन्होंने पार्टी से ऐसे चेहरों को बेनकाब करने की मांग की। शर्मा का कहना है कि ये लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा चुके हैं।

शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला की सीबीआई जांच की मांग की। इसे व्यापमं घोटाले से जुड़ा बताया। शिलांग में इंदौर निवासी दंपति की गुमशुदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसकी जांच सीबीआई से कराने की आवश्यकता बताई।

कोरोना की स्थिति पर बोलते हुए शर्मा ने सरकार को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने युवाओं में बढ़े हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता जताई। शर्मा ने सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता की भोपाल में हुई सगाई

लक्ष्मण सिंह पर बड़ा आरोप

पीसी शर्मा ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस का 'स्लीपर सेल' बताया हैं। पीसी ने कहा पार्टी को ऐसे चेहरों को उजागर करना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसे लोग पहले भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा चुके हैं और अब फिर से भितरघात कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी का संकल्प से सिद्धि तक अभियान: पार्टी करेगी मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार

जल्द हो सकती है कार्रवाई

पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले में गंभीरता से विचार कर रहा है। पार्टी द्वारा लक्ष्मण सिंह को नोटिस भेजा गया है और AICC निर्णय लेने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि पार्टी में 'स्लीपर सेल' की मौजूदगी कांग्रेस को बार-बार कमजोर कर रही है, और इसका खुलासा समय की मांग है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस में कलह! दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर निष्कासन की तलवार, इस बयान पर नोटिस

पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाले की जांच की मांग

पीसी शर्मा ने हाल ही में उजागर हुए पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह व्यापमं घोटाले की अगली कड़ी है और इसमें कई बड़े लोगों की संलिप्तता हो सकती है। उनका आरोप है कि पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि बिना निष्पक्ष जांच, सच्चाई सामने नहीं आ सकती।

ये खबर भी पढ़िए... दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस का नोटिस, कहा- सीमा पार कर दी, जानें मामला

इंदौर दंपति पर भी उठाए सवाल

पूर्व मंत्री ने शिलांग में लापता हुए इंदौर निवासी दंपति के मामले को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों का पर्दाफाश हो।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • AICC
  • सीबीआई
  • पीसी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • स्लीपर सेल
  • व्यापमं
  • लक्ष्मण सिंह
  • पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक