कांग्रेस में कलह! दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर निष्कासन की तलवार, इस बयान पर नोटिस
Rohit Sahu | Jun 07, 2025, 08:47 IST
lakshman singh digvijay singh
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के विवादास्पद बयानों से कांग्रेस पार्टी नाराज है। अनुशासन समिति ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की है।
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सांसद तारिक अनवर ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की सिफारिश की है। यह सिफारिश कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “रॉबर्ट वाड्रा राहुल जी का जीजा जी...उसने कहा कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए हमला हुआ। ये बचपना हम कब तक झेलेंगे?”
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, वह नेता प्रतिपक्ष हैं। लक्ष्मण सिंह का यह बयान अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन से हटकर माना। इसके बाद कांग्रेस में असंतोष बड़ा।
लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश के राघोगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वे दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। लेकिन हाल के उनके बयानों ने पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। खासकर जब बयान कश्मीर मुद्दे, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा जैसे संवेदनशील मुद्दों से जुड़े हों।
कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमिटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने पार्टी हाईकमान से कहा है कि ऐसे बयानों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी की छवि और अनुशासन बनाए रखने के लिए लक्ष्मण सिंह को छह साल के लिए निष्कासित किया जाना उचित होगा।
यह भी पढ़ें...कांग्रेस की सभा में दिग्विजय सिंह मंच पर क्यों नहीं गए, फेसबुक पोस्ट में गिना दिए ये कारण
अब कांग्रेस के अंदर ही यह चर्चा तेज हो गई है कि लक्ष्मण सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान के पास है, लेकिन अनुशासन समिति की सिफारिश से साफ है कि पार्टी इस बार किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है।
यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का रतलाम दौरा आज, संदीपनी स्कूल का करेंगे लोकार्पण, देंगे ये सौगात
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
कश्मीर हमले पर लक्ष्मण सिंह ने दिया था ये बयान
इस विवाद की जड़ 26 अप्रैल 2024 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आई। लक्ष्मण सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर आतंकियों से साठगांठ का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि, “उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को तुरंत नेशनल कॉन्फ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।” इस बयान के बाद कांग्रेस को राजनीतिक असहजता का सामना करना पड़ा।
राहुल गांधी और वाड्रा पर भी साधा निशाना
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, वह नेता प्रतिपक्ष हैं। लक्ष्मण सिंह का यह बयान अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन से हटकर माना। इसके बाद कांग्रेस में असंतोष बड़ा।
राघोगढ़ से विधायक रह चुके हैं लक्ष्मण सिंह
अनुशासन समिति की सख्त कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें...कांग्रेस की सभा में दिग्विजय सिंह मंच पर क्यों नहीं गए, फेसबुक पोस्ट में गिना दिए ये कारण
पार्टी से बाहर होने की संभावना बढ़ी
यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का रतलाम दौरा आज, संदीपनी स्कूल का करेंगे लोकार्पण, देंगे ये सौगात
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari