सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता की भोपाल में हुई सगाई

Sandeep Kumar | Jun 08, 2025, 15:54 IST
Share
cm-dr-mohan-yadav son engagement
cm-dr-mohan-yadav son engagement

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता की सगाई भोपाल में हुई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, परिवार के सदस्य और करीबी लोग उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के घर खुशियों का माहौल है। सीएम के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई भोपाल डॉ. इशिता यादव के संग हुई। यह समारोह सादगीपूर्ण और सीमित दायरे में रखा गया। केवल करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनके परिवार का दूसरा बड़ा आयोजन है। इस अवसर पर परिवार के सदस्य मौजूद रहे। रिंग सेरेमनी में कई बड़े नेता शामिल हुए।

6bfe819e-f1e
6bfe819e-f1e

कौन हैं डॉक्टर इशिता यादव

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की जिस लड़की से सगाई हो रही है वह भी डॉक्टर है। डॉक्टर इशिता यादव खरगोन के दिनेश यादव की सुपुत्री हैं। सीएम ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है।

ये भी पढ़ें...

शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें

सोशल मीडिया पर सीएम ने दी जानकारी

सीएम ने लिखा, "बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की कृपा से डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई डॉ. इशिता यादव से संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद दिया। स्वजनों ने बधाइयां दीं। आप सभी का आभार और अभिवादन।"

70fecc18-3d5
70fecc18-3d5

सगाई समारोह में ये नेता हुए शामिल

सगाई समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक सतीश उपाध्याय, रामेश्वर शर्मा समेत कई नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री का यह पारिवारिक आयोजन एक भावनात्मक क्षण रहा। परिवार की सादगी और परंपराओं के प्रति आस्था चर्चा का विषय बनी।

ab207e2f-4c9
ab207e2f-4c9

पहले हुई थी बड़े बेटे की शादी

डॉ. यादव के बड़े बेटे वैभव की शादी भी सादगी के साथ ही संपन्न हुई थी। अब उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई डॉ. इशिता यादव से भोपाल में हुई। डॉ. अभिमन्यु एमबीबीएस के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • रामेश्वर शर्मा
  • सगाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि