लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा पटवारी , सीमांकन के लिए मांग रहा रिश्वत
Ravi Singh | May 30, 2024, 20:24 IST
thesootr
मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों के लिए किसान आसान शिकार बन गए हैं। हाल ही में किसान को झूठे मामले में फंसा कर रिश्वत मांगने वाले जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया था, वहीं अब सीमांकन के लिए रिश्वत मांगने वाला पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा है।
रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त के चल रहे लगातार धरपकड़ के बाद भी इन रिश्वतखोरों के मन में कोई भी डर नजर नहीं आ रहा। हाल ही में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर के पकड़े जाने के बाद अब एक पटवारी बटवारा और सीमांकन के मामले में रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है।
जमीन का बटवारा या सीमांकन करना वह काम है जिसके लिए पटवारी को सरकार से वेतन मिलता है पर अपनी ड्यूटी को निभाने के लिए इन्हें अपनी जेब गर्म करने की आदत पड़ चुकी है। जबलपुर जिले के अंतर्गत शाहपुरा-भिटौनी के पास ग्राम मनखेड़ी में ओमकारी बाई और पुरुषोत्तम साहू की कृषि भूमि है। इस भूमि का वह सीमांकन करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने शहपुरा तहसीली में आवेदन दिया। तहसील में पदस्थ पटवारी अमित दुबे ने ओमकारी बाई को बताया कि सीमांकन के साथ नक्शा बटवारा होगा और नपाई ईटीसी मशीन से की जाएगी। जिसके लिए उसने किसान और उसकी बेटी से 30 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की।
कंप्यूटर की दुकान में पहुंचती थी रिश्वत की रकम
पटवारी अमित दुबे ने रिश्वत की रकम लेने के लिए बाकायदा एक साथी तय किया हुआ था जिसकी तहसील के पास ही कंप्यूटर की दुकान है। इस दुकान का मालिक सौरभ अग्रवाल पटवारी की रिश्वत की रकम कलेक्ट करता था। जब इस मामले की शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त विभाग से की तो उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त दिलीप झारवड़े के नेतृत्व में टीम गठित की गई। और किसान ने जब पटवारी अमित को अभी 20 हज़ार रुपये की व्यवस्था हो जाने के बारे में बताया तो पटवारी ने उसे कंप्यूटर की दुकान में यह पैसा सौरभ अग्रवाल को देने के लिए कहा। रिश्वत की रकम 20 हज़ार रुपये लेते हुए लोकायुक्त ने सौरभ अग्रवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और इस मामले में पटवारी अमित दुबे को मुख्य आरोपी और सौरभ अग्रवाल को सहआरोपी बनाकर कार्यवाही की गई है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
30 हजार दो तब होगा सीमांकन

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari