LPG सिलेंडर पर UPI पेमेंट बंद? 15 अक्टूबर से पहले जान लें डिलीवरी का नया नियम

Aman Vaishnav | Sept 20, 2026, 09:11 IST
Share
सिलेंडर पर UPI पेमेंट बंद
सिलेंडर पर UPI पेमेंट बंद

15 अक्टूबर से चुनिंदा कैटेगरी में 2 हजार रुपए से ऊपर के UPI पेमेंट पर 5 रुपए का फ्लैट MDR लगाने का प्रस्ताव है। 2700 से 2950 रुपए तक आने वाले कमर्शियल सिलेंडर पर यह चार्ज लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • 15 अक्टूबर से कुछ UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लागू हो सकता है।
  • इसका दायरा 2 हजार रुपए से ज्यादा के ट्रांजैक्शन तक सीमित है।
  • इसमें LPG सिलेंडर की डिलीवरी भी शामिल हो सकती है।
  • यह चार्ज ग्राहक को नहीं, बल्कि मर्चेंट को देना होगा।
  • घरेलू गैस सिलेंडर पर यह नियम लागू होगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।
देश में लाखों घरों में हर महीने एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी होती है। अब ज्यादातर लोग डिलीवरी के समय कैश की जगह UPI से पेमेंट करते हैं। यह आदत आने वाले दिनों में बदल सकती है। वजह है 15 अक्टूबर से लागू होने वाला एक नया पेमेंट नियम।

15 अक्टूबर से नया नियम

15 अक्टूबर से कुछ खास कैटेगरी में 2 हजार रुपए से ज्यादा की UPI पेमेंट पर चार्ज देना पड़ सकता है। इस दायरे में एलपीजी सिलेंडर भी आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो सिलेंडर डिलीवरी पर UPI पेमेंट करने पर 5 रुपए का फ्लैट MDR (MDR – Merchant Discount Rate) लागू हो सकता है। इस खबर के बाद कई ग्राहक असमंजस में हैं।

घरेलू सिलेंडर पर असर

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत आमतौर पर 900 से 1100 रुपए के बीच होती है। यह रकम 2 हजार रुपए की सीमा से कम है। इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि घरेलू सिलेंडर पर MDR लागू होगा या नहीं। इस बारे में स्थिति और स्पष्ट होने का इंतजार करना होगा।

कौन देगा यह चार्ज

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह 5 रुपए का चार्ज ग्राहक को देना होगा। जवाब है नहीं। यह चार्ज ग्राहक नहीं बल्कि मर्चेंट यानी गैस एजेंसी या दुकानदार को देना होगा। इसलिए ग्राहकों को सीधे इस चार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कमर्शियल सिलेंडर पर असर

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल में होता है। इसकी कीमत 2700 से 2950 रुपए के बीच होती है। यह रकम 2 हजार रुपए की सीमा से ज्यादा है। इसलिए कमर्शियल सिलेंडर पर MDR लागू होने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

क्या कैश में लेना होगा सिलेंडर

अगर MDR का असर एलपीजी पेमेंट पर पड़ता है तो कुछ गैस एजेंसियां कैश पेमेंट का विकल्प अपना सकती हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि UPI पेमेंट पूरी तरह बंद हो जाएगा। घरेलू सिलेंडर पर चार्ज कैसे लागू होगा इस पर अभी स्थिति पूरी तरह साफ होना बाकी है।

ग्राहक इन बातों का रखें ध्यान

15 अक्टूबर से पहले अपनी LPG गैस एजेंसी से पेमेंट के तरीके की जानकारी जरूर लें। यह भी पूछें कि क्या डिलीवरी के समय कैश जरूरी होगा। UPI से पेमेंट करते समय स्क्रीनशॉट जरूर संभालकर रखें। बिना स्पष्ट जानकारी के कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज खुद से न दें।

ये खबरें भी पढ़िए...

लाखों गैस उपभोक्ताओं पर संकट, 2 अक्टूबर तक नहीं कराई e-KYC तो कट जाएगा कनेक्शन

LPG E-KYC के नाम पर ठगी, गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर OTP मांग रहे साइबर ठग

महंगाई ने फिर पकड़ी रफ्तार, थोक महंगाई 9.92% पहुंची, पेट्रोल-गैस ने बढ़ाई चिंता

फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम, लाल सागर से होर्मुज तक छिड़ा संग्राम

Tags:
  • एलपीजी सिलेंडर
  • कमर्शियल सिलेंडर
  • LPG गैस
  • घरेलू गैस सिलेंडर
  • गैस एजेंसी
राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, माउंट आबू में पारा 12.8 डिग्री पहुंचा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, माउंट आबू में पारा 12.8 डिग्री पहुंचा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल, 10 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें पूरी लिस्ट...

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल, 10 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें पूरी लिस्ट...
वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर छापने लगे नकली नोट, डूंगरपुर पुलिस ने 4 राज्यों में दबिश देकर 6 आरोपियों को पकड़ा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर छापने लगे नकली नोट, डूंगरपुर पुलिस ने 4 राज्यों में दबिश देकर 6 आरोपियों को पकड़ा
सोलर प्लांट में भीषण आग: दूदू में ग्रू एनर्जी की प्रोडक्शन यूनिट में लगी आग, 20 से ज्यादा दमकलों ने लगाए 200 फेरे

By Jageshwar Prasad

सोलर प्लांट में भीषण आग: दूदू में ग्रू एनर्जी की प्रोडक्शन यूनिट में लगी आग, 20 से ज्यादा दमकलों ने लगाए 200 फेरे
एमपी में पुलिस से लेकर राजस्व विभाग तक कर्मचारियों का प्रमोशन अटका, 50-100 रुपए का जुर्माना बन रहा रोड़ा

By Manya Jain

एमपी में पुलिस से लेकर राजस्व विभाग तक कर्मचारियों का प्रमोशन अटका, 50-100 रुपए का जुर्माना बन रहा रोड़ा
MP के किसानों को आज बड़ी सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, सिंगल क्लिक से जारी करेंगे फसल बीमा की राशि

By Kaushiki

MP के किसानों को आज बड़ी सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, सिंगल क्लिक से जारी करेंगे फसल बीमा की राशि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, रामचण्डी दिवस-2026 में होंगे शामिल

By Harrison Masih

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, रामचण्डी दिवस-2026 में होंगे शामिल