LPG E-KYC के नाम पर ठगी, गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर OTP मांग रहे साइबर ठग

Aman Vaishnav | Sept 16, 2026, 08:40 IST
Share
LPG E-KYC के नाम पर ठगी
LPG E-KYC के नाम पर ठगी

एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के नाम पर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग फोन करके उपभोक्ता को कनेक्शन कटने की बात कहकर जाल में फसा लेते हैं। इसके बाद डर का फायदा उठाकर ठगी करते हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • LPG गैस उपभोक्ताओं के बीच इन दिनों E-KYC की चर्चा तेज है।
  • साइबर ठग इसी का फायदा उठा रहे हैं।
  • ठग फोन कॉल और मैसेज भेजकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं।
  • वे खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हैं।
  • E-KYC न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है।

गैस एजेंसी कभी नहीं करती कॉल

आपके फोन पर कोई कॉल आए और E-KYC की बात कहे तो सतर्क हो जाएं। असली गैस एजेंसी कभी भी फोन करके E-KYC नहीं करवाती है। E-KYC सिर्फ दो तरीकों से होती है। पहला, ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए। दूसरा सीधे गैस एजेंसी जाकर।

ठग इस बात का फायदा उठाते हैं कि लोग नियम नहीं जानते। कॉल पर वे खुद को गैस कंपनी का अधिकारी बताते हैं। फिर कहते हैं कि आज ही E-KYC न हुई तो कनेक्शन कट जाएगा। यह सुनते ही ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं। घबराहट में वे बिना सोचे ठग की बात मान लेते हैं।

OTP मांगकर होती है असली ठगी

डर का माहौल बनाने के बाद ठग असली खेल शुरू करता है। वह E-KYC पूरी करने के बहाने OTP मांगता है। कई बार बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाती है। अगर कोई व्यक्ति यह जानकारी शेयर कर देता है तो नुकसान तय है। उसका बैंक अकाउंट पूरी तरह खाली हो सकता है।

याद रखें कोई भी असली संस्था कभी फोन पर OTP नहीं मांगती। चाहे कॉल करने वाला कितना भी भरोसेमंद क्यों न लगे। OTP और बैंक डिटेल किसी को भी फोन पर न बताएं।

गैस बुकिंग और E-KYC कहां से करें

गैस बुक करनी हो या E-KYC करवानी हो, सिर्फ अधिकृत माध्यम का ही इस्तेमाल करें। गैस एजेंसी में सीधे जाकर काम करवाना सबसे सुरक्षित तरीका है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट भी भरोसेमंद विकल्प है।

WhatsApp या SMS पर आए किसी भी लिंक पर भरोसा न करें। ऐसे लिंक अक्सर फर्जी होते हैं और डेटा चुराने के लिए बनाए जाते हैं। इन्हें खोलने से भी बचना चाहिए।

ठगी हो जाए तो क्या करें

कई बार डर के कारण लोग जल्दबाजी में जानकारी शेयर कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो गया है, तो देर न करें। तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी बढ़ जाती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सिम पोर्ट कराते ही महिला से साइबर ठगी, कस्टमर केयर बनकर उड़ाए दो लाख

इंस्टाग्राम पर 25 अगस्त का सस्पेंस निकला स्कैम! लाखों लोग हुए ठगी का शिकार

शादी का झांसा देकर ठगे छह करोड़, इन्हीं पैसों का बिस्तर बनाकर सोती थी लुटेरी पल्लवी

एमपी मे फैला ठगी का नया वायरस, बॉस स्कैम के जरिए खाली हो रहे बैंक अकाउंट

Tags:
  • साइबर क्राइम
  • साइबर ठगी
  • साइबर ठग
  • e-KYC
  • LPG गैस
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे

By Saurabh Mishra

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने राजनीतिक परिवारों को दी तरजीह, पूर्व सांसदों की बहुओं को टिकट

By Jageshwar prasad

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने राजनीतिक परिवारों को दी तरजीह, पूर्व सांसदों की बहुओं को टिकट
रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश

By Ashish Bhardwaj

रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश
भर्ती परीक्षाएं स्थगित होने से युवाओं को झटका, शराब घोटाले में 20 नए आरोपी, इस सप्ताह क्या रहा खास

By Arun Tiwari

भर्ती परीक्षाएं स्थगित होने से युवाओं को झटका, शराब घोटाले में 20 नए आरोपी, इस सप्ताह क्या रहा खास
MP में आयुष्मान योजना से होगा हार्ट, लिवर और फेफड़ों का इलाज? 10 लाख तक कवर करने की तैयारी

By Sourabh Bhatnagar

MP में आयुष्मान योजना से होगा हार्ट, लिवर और फेफड़ों का इलाज? 10 लाख तक कवर करने की तैयारी
कोटा एलन इंस्टीट्यूट में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों में हिंसक झड़प, टॉय गन के बट से सिर पर वार

By Ashish Bhardwaj

कोटा एलन इंस्टीट्यूट में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों में हिंसक झड़प, टॉय गन के बट से सिर पर वार
बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का आदेश, महादेव एप के तर्ज पर खड़ा किया सट्टे का साम्राज्य

By Harrison Masih

बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का आदेश, महादेव एप के तर्ज पर खड़ा किया सट्टे का साम्राज्य