आकाश विजयवर्गीय की IDCA टीम में लुणावत चेयरमैन, निलोसे सचिव बने

BP shrivastava | Mar 04, 2024, 20:19 IST
इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (IDCA) की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया।
इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (IDCA) के प्रसिडेंट आकाश विजयवर्गीय ने IDCA की अपनी टीम का गठन किया। जिसमें संजय लुणावत को चेयरमैन और देवाशीष निलोसे को सचिव बनाया गया है। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक कैलाश विजयवर्गीय होंगे।

संजय गुप्ता, INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (IDCA) प्रेसिडेंट का जनवरी में स्वेच्छा से पद छोड़ने के बाद उनके पुत्र आकाश विजयवर्गीय को प्रेसिडेंट चुना गया था। अब आकाश विजयवर्गीय ने IDCA की अपनी क्रिकेट की नई पारी के लिए टीम का गठन कर दिया है। एक बार फिर संजय लुणावत को चेयरमैन पद के लिए चुना गया है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय मुख्य संरक्षक होंगे।



ये खबर भी पढ़ें...Ranji trophy semi final: MP टीम फिर दोहराएगी इतिहास, खेलेगी फाइनल !



आईडीसीए नई कार्यकारिणी


सचिव की जिम्मेदारी फिर से पूर्व रणजी ट्रॉफी कप्तान देवाशीष निलोसे को सौंपने का निर्णय लिया गया।



  • उपाध्यक्ष के लिए सुखदेवसिंह घुम्मन, विरेन्द्र यादव, आनन्द शिंदे होंगे।
  • जिलो से बडवानी, खण्डवा एवं झाबुआ के अध्यक्ष को आईडीसीए का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
  • सहसचिव देवेन्द्र परमार एवं संदीप चौधरी को मनोनित किया गया ।
  • कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर सुबोध गुप्ता को सौपी गई।
  • गोपाल मारवाल, संतोष पाटीदार, हरीश जोशी एवं अनिल चौहान को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया।
  • विजय क्लब, एमवायसीसी, सीसीआय एवं एसएस कम्यून को क्लब सदस्य मनोनित किया गया।


यह विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे


अमिताभ विजयवर्गीय पूर्व सचिव, सुशील अग्रवाल, नरेन्द्र राठौर, चन्द्रशेखर भाटी, डॉ. सुशीम पगारे एवं मनोज रघुवंशी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किया गया। उपरोक्त समिति वर्ष 2023 से 2025 तक आईडीसीए में होने वाली क्रिकेट की समस्त गतिविधियों को संचालित करेगी ।



Tags:
  • IDCA